*आत्मा परियोजना द्वारा दिव्यांग जन के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव*

0



मालवा लाइव।बदनावर

बदनावर।आत्मा परियोजना अंतर्गत विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में झंडा वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में नवाचार में तकनीकी प्रबंधक आत्मा मोहनलाल पाटीदार  द्वारा विकासखंड के विकलांग दिव्यांग बंधुओं को आमंत्रित किया गया। समाज में विकलांग एवं दिव्यांग बंधु कहीं ना कहीं इस राष्ट्रीय पर्व से छूट जाते हैं । विकलांग बंधु जो कहीं राष्ट्रीय पर्व में स्वयं की उपस्थिति नहीं दे पाते या उस पर्व से दूर रह जाते हैं ऐसे विकलांग बंधुओं को प्रकाश बालू राठौर  के माध्यम से आमंत्रित किया गया।  जिसमें  जिला अध्यक्ष विकलांग बल जिला धार संतोष औसारी मीडिया प्रभारी ,गणेश चावडॉ खेरवास,आनंदीलाल राठौर,गिरधारीलाल डामर,एवं भरत मुनिया जिला सचिव आदि दिव्यांग गण विशेष रूप से उपस्थित हुए । झंडा वंदन का कार्यक्रम उत्साह पूर्वक जनपद पंचायत अध्यक्ष अशाकुंवर सोलंकी, जनपद पंचायत सदस्य, अधिकारी, एनआरएलएम, मनरेगा योजना, एवं ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के इंजीनियर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए  पाटीदार द्वारा इस आमंत्रण के विशेष परिपेक्ष में प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में परिसर में व्रक्षारोपन कार्य कीया गया। आभार मोहनलाल पाटीदार ने माना। कार्यक्रम का संचालन  शिव शंकर रिंगनोदिया ने किया।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)