तपस्या आत्मा को कुंदन बना देती है। साध्वी पुण्य शीला।

0

 




 पेटलावद। मालवा लाइव निर्मल  व्यास

 श्री संघ अध्यक्ष अनोखी लाल मेहता की पोती कुमारी सुहानी आशीष मेहता ने 16 उपवास की दीर्घा तपस्या अपनी किशोर वय में  पूरी की इस अवसर पर श्री संघ द्वारा उनका अभिनंदन किया गया श्रीमती कुसुम देवी मणिलाल मेहता ने 11 उपवास की बोली से उनका अभिनंदन किया साथ ही श्रीमती सुनीता लोढ़ा का निवी से मासखमण  पूर्ण होने पर उनका भी श्री संघ द्वारा सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्य शीला जी ने कहा आहार संज्ञा की वजह से कई तपस्वी तपस्या से डिग जाते हैं लेकिन जो  सुहानी की तरह दृढ़ रहते हैं वह सफलता पा जाते हैं तपस्या आत्मा को कुंदन बना देती है तप के बीना  कर्मों का नाश संभव नहीं है हमारी मूल दशा तो आनहरक दशा को प्राप्त करने की है और यह स्थिति बीना तपस्या के प्राप्त होना संभव नहीं है तपस्या आहार संज्ञा पर विजय दिलाने वाली साथना है तपस्या से देह व आत्मा दोनों चमकती है। साध्वी चतुरगुणा जी महक श्री  जी ने स्तवन माध्यम से तपस्वी के गुणगान कीए। श्रीमती अर्पिता निंमजा ने भी गीतिका प्रस्तुत की आज की धर्म सभा में झाबुआ नीमच रतलाम आलोट इंदौर बामनिया रायपुरिया करडावद आदि कई जगह से श्रावक श्राविका पधारे पारणे के अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री निर्मला भूरिया व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद भंडारीभी श्री संघ के पदाधिकारियों व गणमान्य उपस्थित रहेंआज की प्रभावना शांता देवी मेहता एवं महेंद्र तेजमल मेहता की ओर से वितरित की गई।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)