सामाजिक दायित्व के निर्वहन के संदर्भ में बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया न्यायालय को वाटर कूलर भेंट

0



मालवा लाइव।पेटलावद

पेटलावद।सामाजिक दायित्व के निर्वहन के संदर्भ में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पेटलावद द्वारा जन सामान्य की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पेटलावद न्यायालय को वाटर कूलर भेंट किया। वाटर कूलर का फीता काटकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री मनोहरलाल पाटीदार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य प्रबंधक योगेंद्र दंडोतिया ने न्यायाधीश श्री  मनोहरलाल पाटीदार , श्री चिराग अरोरा , श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा का गुलदस्ता  भेटकर स्वागत किया। इस अवसर पर अधिवक्ता अमृतलाल वोहरा , राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी , राजेंद्र कुमार मूणत , अनिल कुमार देवड़ा , अरुण कुमार शर्मा ,   कैलाश चौधरी , नीलेशचंद्र सिंह  कुशवाह , विजेंद्रसिंह जादौन , रूपम पटवा , अविनाश उपाध्याय , मनोज पुरोहित , लक्ष्मीनारायण वैरागी , जितेंद्र जायसवाल , रविराज पुरोहित , ईश्वर परमार , मनीष गवली , मनोहरसिंह डोडिया , कमलेश प्रजापति , संजय कुमार भायल , चिरायु मूणत  , राजपालसिंह डोड़ , सुनीता जायसवाल  , यश जादौन के अलावा नायब नाजिर रमेशचंद्र बसोड़ , प्रबंधक राजेश शालित्रा आदि के अलावा सुनील सिसोदिया , कृष्णा परमार , रामलाल यादव , अशोक बसोड़ , चंद्रभानसिंह राठौर , धुलसिंह डिंडोर , आरक्षक अविनाश निषाद ,  माधव राठौड़ , पप्पू पाटक , अनुज धानक आदि उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)