जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार प्राप्ति का अवसर

0



मालवा लाइव।झाबुआ 

झाबुआ। जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार प्राप्ति के अवसर मुहैया कराने के लिये कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 24 अगस्त  को जनपद पंचायत भवन रामा, दिनांक 25 अगस्त  को ग्राम पंचायत भवन पारा, एवं दिनांक 26 अगस्त को ग्राम संगठन भवन, समोई में प्रातः 11ः00 बजे से अपरान्हं 03ः00 बजे तक रोजगार मेलों के आयोजन किये जा रहे हैं, जिसके सफल क्रियान्व्यन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। जिले के शिक्षित बेरोजगार आवेदक जिनकी उम्र 18-35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यनता  5 वीं से 12वीं, स्नातक उत्तीर्ण हैं वे इन रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने हेतु साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। उक्त रोजगार मेलों के माध्याम से 200 से अधिक उपलब्ध पदों पर भर्ती के लिये चयन हेतु 2 से 3 निजी क्षेत्र की कम्पनियों की उपस्थिति सम्भा वित है। विभिन्न कम्पनियों द्वारा अभ्यीर्थियों को अनुमानित वेतन 6600 से 9713 मासिक वेतन पर कार्य करने हेतु भर्ती किया जावेगा।

रोजगार मेलों में उपस्थित निजी क्षेत्र की कम्पनियों के भर्ती अधिकारियों से अन्यो जानकारी के लिये साक्षात्कारि के समय विस्तृत चर्चा कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)