मालवा लाइव।पेटलावद
आज पेटलावद के स्थानक भवन में गौरवशाली क्षण उपस्थित हुआ जब 75 वर्षीय जैनेत्तर भाई श्री मांगीलाल राठौड़ में अट्ठारह उपवास की तपस्या पूर्ण की श्री संघ द्वारा उनका सम्मान किया गया अणु मित्र मंडल के अध्यक्ष सिद्धु चाणोदीया ने पांच उपास की बोली लेकर उनका अभिनंदन किया श्री संघ अध्यक्ष अनोखी लाल मेहता अपने सभी पदाधिकारी साथियों व अन्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ तपस्वी को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया तो नवयुग मंडल ने भी तपस्वी का अपनी ओर से सम्मान किया।
पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्य शीला जी ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा आत्मा की शुद्धि करने वाले तप से कर्मों का भजंन होता है कर्म की बेड़ियां तड़ तड़ टूट जाती है लोग धर्म क्षैत्र में तप त्याग करने से डरते हैं पर राठौर जी ने 75 वर्ष की उम्र में दीर्घ तपस्या कर प्रेरणास्पद कार्य किया है व डरने वालों को संदेश भी दिया है तपस्या कभी भी किसी भी उम्र में की जा सकती है काया की माया जोड़ते रहे तो कभी मुक्ति नहीं मिलेगी तप से मोह और संसार दोनों घटते है वआत्मा शोभित बनती है ।
आज संजय मोदी तीस कुमारी सुरभी मुरार सात कुमारी निष्ठा भंडारी चार अभिषेक मेहता तीन हर्ष लोढ़ा ने दो उपवास के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। आज के आयोजन में अखिल भारतीय धर्मदास युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज जैन धर्म दास गण परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र मोदी उपाध्यक्ष मणीलाल चाणोदीया महेंद्र कटकानी कोषाध्यक्ष विमल मोदी सह कोषाध्यक्ष संतोष गुजराती महावीर समिति के अध्यक्ष संजय चाणोदीया पद्म मेहता ऋषभ कटकानी नवीन मुरार हर्ष मेहता नीलेश मेहता श्रीमती मोना मुरार खुशबू कटकानी महीला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आजाद भंडारी आशा भंडारी सखी झाडमता आदि कई श्रावक श्राविका उपस्थित थी ।आज की चौबीसी व प्रभावना का आयोजन मांगीलाल भैरूलाल राठौड़ परिवार की ओर से रखी गई। संचालन राजेंद्र कटकानी ने किया।

