लायंस क्लब ने सस्थागत दिवस मनाया।

0

 


मालवा लाइव।बदनावर


बदनावर ।लायंस क्लब बदनावर में  सेवा सहयोग के लिए पदाधिकारियों का संस्थापन दिवस रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थापन अधिकारी लायन जयप्रकाश त्रिपाठी डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर ने लायन वाद की जानकारी देते हुए अपने-अपने पदों के दायित्व को समझाते हुए अध्यक्ष लायन कैलाश पुरोहित ,लायन सचिव राजेश पाठक, कोषाध्यक्ष लायन विष्णु बैरागी ,संचालन गण लायन शैलेंद्र रावल ,लायन सीमा रावल, लायन जगदीश जाट ,लायन पुष्पा पुरोहित आदि को सस्थागत स्थापित किया गया ।लायन त्रिपाठी ने पीड़ित मानवता की सेवा समर्पित भाव से करने हेतु सभी लायन साथियों का आभार माना। रीजन ने डिस्ट्रिक्ट द्वारा दिए गए  लक्ष्य पूर्ति हेतु आह्वान किया ।जॉन चेयर पर्सन लायन अलका पोरवाल ने मानवता की सेवा क्लब के माध्यम से करने पर जोर दिया।  लायन कैलाश पुरोहित ने भावी योजनाओं की जानकारी दी । लायंस की छवि निर्माण हेतु स्थाई प्रोजेक्ट मोतियाबिंद, ऑपरेशन, शिविर, मधुमेह, यातायात, पौधारोपण, भूखे को भोजन आदि पर प्लानिंग प्रस्तुत की गई, प्रारंभ में निवर्तमान अध्यक्ष लायन सीमा रावल ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। लायंस सुजीत धोडपकर ने कार्यक्रम का संचालन किया। लाइन विष्णु बैरागी ने आभार माना।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)