अनमोल काकरिया के माता_पिता सम्मानित। अनमोल का केलिफोर्निया में गुगल में चयन होने पर विद्यालय में हर्ष का माहोल

0

 


मालवा लाइव।बदनावर


बदनावर। किसी भी विद्यार्थी के जीवन में विद्यालयीन शिक्षा का  बड़ा महत्त्व  है जीवन की आधारभूत नींव  विद्यालय ही होता है विद्यार्थियों को शिक्षित होना जरूरी है क्योंकि अगर आप शिक्षित है तो आप जीवन में सही निर्णय समझदारी पूर्वक ले पाते हैं | बदनावर निवासी मुकेश कांकरिया  के पुत्र अनमोल कांकरिया  का चयन गूगल कंपनी के हेड ऑफिस कैलिफोर्निया  में हुआ। काश्यप विद्यापीठ स्कूल में प्राचार्य नंदा व्यास एव कॉर्डिनेटर विपिन जैन द्वारा अनमोल एवं उनके माता पिता का सम्मान किया गया।

अनमोल  की कक्षा नर्सरी से १२वीं  तक की शिक्षा काश्यप विद्यापीठ में हुई।  अनमोल एवं उसके माता पिता ने इस उपलब्धि के लिये विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान बताया । अनमोल ने बताया कि काश्यप विद्यापीठ से कक्षा  १२वीं पास करने के उपरांत बी टेक  डाटा साइंस से करने के साथ ही उसका गूगल कंपनी के बैंगलोर ऑफिस में हुआ। जहा एक साल की सेवा के बाद  हाल ही में उसे 1 करोड़ 15 लाख  वार्षिक वेतन पर गूगल कंपनी के मुख्यालय कैलिफोर्निया में क्लाउड डाटा साइंस इंजीनियर के लिए नियुक्त किया गया है। सभी विद्यार्थियों से कहना चाहता हु खूब मेहनत कर पढ़ाई करें एव जिंदगी में  माता पिता व  शिक्षकों का भी सम्मान करे । स्कूल की शिक्षा ही हमारी दिशा तय करती है। मुझे गर्व है की मैं कस्यप विद्यापीठ का विधार्थी हूँ ।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नंदा व्यास ने कहा कि हम सभी विद्यार्थियों  पर बराबर मेहनत करते हैं । विद्यालय का फोकस हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहा है ।हमें खुशी होती है जब बच्चे अपने जीवन में सफलता हासिल कर लेते हैं ।

विद्यालय के  समन्वयक विपिन जैन ने कहा कि काश्यप विद्यापीठ बदनावर में विगत 26  सालों से मात्र  शिक्षा के पवित्र उद्देश्य को ध्यान में रखकर ही संचालित हो रहा है । इन सभी सफलताओ का श्रेय  विद्यापीठ की प्रबंध न्यासी श्रीमती नीता कश्यप को जाता है ।जिनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से ही ये सब संभव हुआ है ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)