*शुभ मुहूर्तो मे घर-घर विराजे रिद्धि-सिद्धि विनायक गणपति बप्पा*, *आज से दस दिवसिय गणेश उत्सव का हुआ आगाज*

0

 




मालवा लाइव।रफीक कुरैशी

आलीराजपुर। नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलो में बुधवार को विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा रिद्धि-सिद्धि विनायक भगवान गणेशजी की स्थापना विधि-विधान के साथ उत्साहपूर्वक की गई। भक्तजन ढोल-ढमाकों के साथ बप्पा को अपने-अपने पांडालों में लेकर आए। शुभ मुर्हूतो में पांडालो में गणपति बप्पा मोरिया, चार लड्ड चोरिया, गणपति बाबा मोरिया जैसे जयकारों बीच युवक-युवतियों की टोलियो ने गणेशजी को स्थापित किया। पांडाल में पहुंचने के बाद गणेशजी की आरती उतारकर प्रसादी का वितरण किया गया। वहि पांडालो मे आर्कषक रुप से विधुत की साज-सज्जा की गई है।  विधि-विधान के साथ प्रतिमाए स्थापना की गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धि विनायक के भक्तजन आनंदोत्सव मनाते नजर आए। भक्तजन दोपहर एवं षाम को शुभ कार्यो के देवता को ढोल-ढमाकों के साथ अपने घर लाने के लिए निकले। नगर में मुहूर्त व चैघडियों में कई लोग दुकानों पर मंगल करण की मूर्तियां लेने के लिए पहुंचे, घर ले जाकर सभी श्रद्धालुओ ने भगवान की विधि-विधानपूर्वक स्थापना की व भगवान गणेश के प्रिय लड्डओं का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। घरों में भगवान की स्थापना करने के बाद महिला-पुरूष बच्चें-युवा हर वर्ग के लोग सार्वजनिक पाण्डलों पर पहुंचे। सार्वजनिक पाण्डलों में भगवान की मूर्ति ढोल-ढमाकों के साथ लाई गई। शाम को नगर के सार्वजनिक मण्डलों द्वारा भगवान गणेश को लाया गया एवं आकर्षक पांडालों में स्थापना की गई। इस बार नगर की अधिकांष दुकानो पर गणेषजी की माटी एवं पीओपी की प्रतिमा बनाकर बेची जा रही है, जिसे भक्तजन बहुत पसंद कर रहे है। उल्लैखनिय हे कि विगत दो वर्ष कोरोनाकाल एवं षासन-प्रषासन की जारी गाईड लाईन के चलते गणेष उत्सव धुमधाम से नही मनाए गए थे। इस वर्ष कोरोनाकाल का प्रभाव नही होने से षासन-प्रषासन की तरफ से कोई बंदिषे नही है। इस वर्ष गणेश उत्सव समितियों द्वारा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है। समितियों द्वारा दस दिनों तक पर्व के दौरान अनेक धार्मिक एवं सांस्क्रतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। 

*दो फोटो-सलंग्न* । 

--------------------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)