मालवा लाइव ।रफीक कुरैशी
अलीराजपुर | बारिश क़ी लम्बी खेंच और लंबे अंतराल के बाद गुरुवार सुबह अलीराजपुर नगर सहित आसपास के अंचलों में झमाझम बारिश हुई | आज हुई बारिश से फसलों को जीवनदान मिला है | झमाझम बारिश से किसानों और आमजनों के चेहरे खिल उठे है एवं उनमे ख़ुशी की लहर दिखाई दे रही है | इस दौरान लोगों ने बारिश मैं भीगकर आनंद उठाया | तेज़ हवाओ और बारिश के कारण नगर के कई मार्गो पर पेड़ गिरकर धराशायी हो गए | जिससे आवागमन भी ठप रहा | जारी बारिश के चलते नगर क़ी पंचेश्वर मंदिर नदी, सोरवा नाका नदी, राकसा नदी, जबरन कालोनी नदी सहित अन्य नदियों मे लबालब पानी बह निकला | राकसा नदी और सोरवा नाका नदी के पुल पर से पानी बहने से कुछ घंटे के लिए आवागमन अवरुद्ध होकर सड़क मार्ग प्रभावित रहा | सोरवा नाका नदी पर एक कार बहते बहते बची | वहा मौजूद लोगो ने मशक्कत करते हुए उसे बहने से बचाया | बारिश के चलते सरकारी दफ्तर और स्कुलें भी प्रभावित हुवे | जारी बारिश को देखते हुवे कई स्कूलों मे अवकाश की घोषणाए की गईं | झमाझम बारिश को लेकर कलेक्टर राघवेंद्रसिंह ने सुरक्षा के मद्देनज़र आमजनों से पुल से पार नहीं करने एवं आकाशिय बिजली से बचाव की अपील की है | बारिश के चलते एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर, थाना प्रभारी शिवराम तरोलें ने सड़क मार्ग से प्रभावित राकसा नदी और सोरवा नाका नदी पहुंचकर निरिक्षण कर आमजनों को पुल पार नहीं करने की अपील की | इन मार्गो पर लोगो क़ी आवाजाही रोकने के लिए पुलिस दल-बल तैनात किया गया |
*तीन फोटो*--संलग्न |
============



