जन्माष्टमी के पर्व पर पुलिस जवानों को बांधे रक्षा सूत्र

0



मालवा लाइव।पेटलावद 

पेटलावद। जन्माष्टमी के पर्व पर फिजिक्स एकैडमी की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व मनाया। यह रक्षाबंधन पर्व पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस जवानों के साथ मनाया।

 एकेडमी के संचालक महेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि हर त्यौहार पर पुलिस जवान हमारी सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। उनकी कलाइयां सुनी ना रहे इसके लिए एकेडमी की छात्राएं पिछले 11 वर्षों से पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी छात्राओं ने पेटलावद पुलिस थाने में पहुंचकर पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। छात्राओं ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधते हुए अपनी देश व नगर की सुरक्षा का वादा भी लिया। इसके साथ ही छात्राओं ने जवानों को तिलक व मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की बधाई तो दी साथ में उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए आरती भी उतारी।

 इस अवसर पर छात्राएं-

आयुषी श्यामलाल हामड़, आयुषी बाबूलाल परमार, हिमांशी संतोष मेहता, ध्रुविशा मुकेश सेठिया, पलक संजय राठौड़, राधा वासुदेव आंजना, प्राची गणपत निनामा, पूजा रतनलाल निनामा

ने रक्षा सूत्र बांधे। इस मौके पर महेंद्रसिंह सोलंकी, मनोज जानी, हिन्दू महासभा के प्रमुख दीपक काग, पत्रकार लोकु परिहार, लखन बेरागी, कमलेश मुलेवा भी मौजूद थे। पुलिस जवानों ने छात्राओं को सुरक्षा का वचन तो दिया ही साथ में उपहार भी दिए।

फ़ोटो

पुलिस जवानों को जन्माष्टमी के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधती छात्राएं।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)