*जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ समपन्न,* *बडी संख्या में युवाओं ने पंजीयन कराया,788 युवाओं का चयन हुआ*

0




 

मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्वारा 

आलीराजपुर। जिला प्रषासन, मप्र ग्रामीण आजीविका मिषन एवं विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के संयुक्त प्रयास से जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन स्थानिय आजाद भवन में आयोजित हुआ। रोजगार मेले में विषेष रूप से जोबट क्षेत्र विधायक सुलोचना रावत, सांसद प्रतिनिधि माधोसिंह डावर, कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह, जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन उपस्थित हुए। रोजगार मेले का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया। रोजगार मेले को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रावत ने कहा युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार मेले की परिकल्पना प्रदेष सरकार द्वारा की गई है। उक्त रोजगार मेले का अधिक से अधिक युवा लाभ लेकर रोजगार से जुडे। सांसद प्रतिनिधि श्री डावर ने कहा केन्द्र और प्रदेष सरकार युवाओं को रोजगार से जोडने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास कर रही है। युवा रोजगार प्राप्त करते हुए तथा स्वरोजगार योजनाओं से जुडकर रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने बताया प्रदेष सरकार द्वारा जिले के सेजावाडा क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगातार प्रयास किये जा रहे है युवाओं को नौकरी, स्वरोजगार एवं विभिन्न औद्यौगिक कंपनियों में सर्विस मिल सके और युवा आत्मनिर्भर हो सकें। इसी तारतम्य में रोजगार मेले आयोजित हो रहे है। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से चर्चा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जैन ने युवाओं से रोजगार मेले में आई विभिन्न औद्योगिक इकाईयों की जानकारी लेते हुए इस अवसर का लाभ लेने की बात कही। अतिथिगण ने कंपनियों के स्टाॅल स्थल पर पहुंचकर कंपनियों की जानकारी लेते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में गीता स्वयं सहायता समूह की सदस्य द्वारा मिट्टी की गणेष प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में आजीविका मिषन अनुराधा पाटीदार ने रोजगार मेले की रूपरेखा पर प्रकाष डाला। उन्होंने बताया रोजगार मेले में 1335 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिसमें से 788 युवाओं को विभिन्न औद्योगिक इकाईयों हेतु चयन हुआ। रोजगार मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधिगण ने अपनी संस्था के बारे में विस्तार से प्रकाष डाला। रोजगार मेले में आजीविका मिषन के जिला, ब्लाॅक स्तरीय स्टाॅफ ने सक्रिय सहभागिता की। 

*दो फोटो*- सलंगन।

------------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)