*जिला जेल की तिरंगा रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0



मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्वारा 

अलीराजपुर |  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतगर्त शनिवार को जिला जेल परिसर से तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। तिरंगा रैली के प्रारंभ में न्यायाधीषगण ने महात्मा गांधी के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पमाला अपिर्त की। तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष  अरूण वर्मा ने रवाना किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री वर्मा सहित प्रथम जिला न्यायाधीश  अभिषेक गोयल, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश, न्यायाधीष  रूपेष कुमार साहू, न्यायाधीष शुभम नीमा, जेल अधीक्षक  एस.बी.शरण ने भी तिरंगा रैली में सहभागिता की। तिरंगा रैली में उप अधीक्षक जे.एस. बाथम, सहायक जेल अधीक्षक कुसुम लता डाबर, जेल शिक्षक  अजय देहरिया सहित बडी संख्या में स्टाॅफ सदस्यों ने हाथों में तिरंगा थाम कर राष्ट्रभक्ति के जयकारों के साथ सभी ने पूरे उत्साह से तिरंगा रैली में सहभागिता की। जेल परिसर से बस स्टैंड, नीम चैक सहित नगर के विभिन्न मागोर्ं से होते हुए तिरंगा रैली का समापन टंटया मामा भील की प्रतिमा स्थल पर हुआ। 

फोटो--संलग्न |

============

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)