देश प्रेम के जज्बे के साथ भारत माता की जय और वन्देमातरम से गूंज उठा। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा का।
सम्पूर्ण नगर में आकर्षक लाइटिंग व साउंड सिस्टम से राष्ट्र गान का गायन।
नगर परिषद थांदला द्वारा आज़ादी के पश्चात पहली बार नगर को रोशनी से जगमग कर दिया।
अनुविभागीय अधिकारी एवम नगर परिषद अध्यक्ष की अथक मेहनत रंग लाई।
मालवा लाइव।थांदला
थांदला ____ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश और प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते आज शाम को थांदला में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में नगर के समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी समाज के हर वर्ग ने बढ़ – चढ़ कर भागीदारी निभाई। देशप्रेम के जज्बे के साथ स्थानीय दशहरा मैदान से नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई यह तिरंगा यात्रा निकली इस यात्रा के दौरान पूरा मार्ग तिरंगामय नजर आया। जगह – जगह लगे मंचों से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के समापन दशहरा मैदान थांदला में किया गया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 13 से 17 अगस्त तक हर घर, दफ्तर और दुकान में तिरंगा फहराने का आह्वान अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना द्वारा नगर वासियों से कियागया।
प्रशासन की अगुवाई में निकली इस तिरंगा यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। वहीं प्रशासन व नगर परिषद ने पूरे यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के साथ हर चौराहे, घर, दुकान और दफ्तरों पर तिरंगे झंडे लगवाकर माहौल को तिरंगामय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लोगों में भी तिरंगा यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। छोटे छोटे बच्चों से लेकर छात्र – छात्राएं, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर डटे रहे। थांदला की जनता को तिरंगा यात्रा में बढ़ – चढ़ कर सहभागिता दर्ज कराने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने धन्यवाद दिया एवम थांदला वासियों से आग्रह किया कि वे हर घर, दफ्तर और दुकान पर तिरंगा फहराएं। तिरंगा भी वे अपनी मेहनत की कमाई से खरीद कर घरों, दुकानों में सजाएं। इस मौके पर ढोल, डीजे से देशभक्ति के गीतों पर तिरंगा हाथों में लिये हर व्यक्ति थिरक रहा था नगर के इतिहास में पहली बार सम्पूर्ण नगर में नगर परिषद द्वारा सुंदर लाइटिंग, व ध्वनि विस्तारक यंत्रों से देशभक्ति गीत एवम सुबह शाम राष्ट्र गान होने से पूरा नगर देश भक्ति में लीन है।
बाइट -देश आज़ादी की 75वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में हम सभी अमृत महोत्सव के रूप में 05 दिनों तक धूमधाम से मनावेगे।
में नगरवासियों से निवेदन करता हु की सभी तिरंगा की आन, बान, शान के लिये इस महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे-अनिल भाना अनुविभागीयअधिकारी थांदला
आज की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना, तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविन्द्र राठी नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, नायब तहसीलदार अनिल बघेल,,मुख्य नगर पालिका अधिकारी भरतसिंह टांक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सुश्री राधा डावर, थाना प्रभारी श्रीमती कौसल्या चौहान, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ अनिल राठौर,डॉ मनीष दुबे,मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय सहित समस्त विभागीय कर्मचारी,पार्षदगण,जनप्रतिनिधि गण, मीडिया कर्मी मौजूद थे इस तिरंगा यात्रा में शिक्षा विभाग से कर्मचारियों की उपस्थिति सहरानीय रही।
बहरहाल जो भी हो देश अमृत महोत्सव मनाने में कोई कसर नही छोड़ रहा है आज की तिरंगा यात्रा में चार पहिया वाहन ने भी अपनी सहभगिता की निश्चित रूप से जो पैदल नही चल सकते आज उन्होंने भी सम्पूर्ण नगर की यात्रा तिरंगा के साथ पूरी की।


