उन्हेल बुरहानपुर घटना के बाद आखिरकार अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कड़ा तेवर दिखाते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया

0



मालवा लाइव पेटलावद। निर्मल व्यास 

उन्हेल बुरहानपुर घटना के बाद आखिरकार अवैध रूप से संचालित वाहनों पर कड़ा तेवर दिखाते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आया बुधवार को थांदला बदनावर राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों के कागजात के साथ-साथ ओवरलोडिंग वाहनों पर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आया कागजात के अभाव में चालानी कार्यवाही भी की इस संबंध में यातायात प्रभारी सूबेदार धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी के निर्देश एवं एसडीओपी सोनू डावर एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के मार्गदर्शन में यह चालानी कार्यवाही की जा रही है बुधवार को विभिन्न वाहनों पर 10,500 की चालानी कार्यवाही की गई

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)