तन्मय चतुर्वेदी/ ओपी मालवीय की रिपोर्ट
पेटलावद। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशीयो के सामने बगावत कर मैदान में उतरे बगावती प्रत्याशियों के ऊपर आज गाज गिरना लगभग तय है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मध्य मंथन कर बागियों के खिलाफ संगठन अनुसार कार्यवाही लगभग तय है। उलेखनीय है कि पेटलावद नगर परिषद चुनाव के चलते भाजपा ने जिला और प्रदेश संगठन की सहमति से नए चहरो को मौका देकर मैदान में उतारा था ।लेकिन बागियों के अड़े रहने से भाजपा की नींव कमजोर होती दिखाई दे रही है । जिसके चलते आज संगठन द्वारा अहम निर्यण लेकर बागियों को भाजपा से निष्कासित भी किया जा सकता है। बगावती का ताजा उदाहरण वॉर्ड क्रमांक 6 में देखने को मिला था जहाँ भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी गौतम गेहलोत पर विश्वास जता कर उन्हें मैदान में उतरा था । लेकिन भाजपा प्रत्याशी को बगावती का सामना करना पड़ा और हताश होकर उन्होंने पार्टी से चुनाव नही लड़ने का निर्णय भी लिया था।क्या अब पार्टी उन उम्मीदवारो को भी भाजपा की सदस्यता से निष्कासित करेगी या नही ये पार्टी की बैठक के बाद ही स्पष्ठ हो पाएगा। भाजपा एक विश्व की सबसे बडी पार्टी है लेकिन भाजपा के बागी ही अब पद की चाह में भाजपा से बगावत कर पार्टी को कमजोर बनाने की पूरी तैयारी कर रहे है । जिससे साफ हैकि इन बागियों के कारण कांग्रेस व निर्दलीयों को पूरा लाभ मिलेगा । सबसे बड़ी बात है कांग्रेस ने 14 उम्मीदवार उतारे है और 14 ही सीटो पर बगावत देखने को नही मिली है जिससे साफ हैकि कांग्रेस एक जुट होकर चुनावी मैदान में भाजपा का चुनावी समीकरण भी बिगाड़ सकती है।

.jpeg)