मतदाताओ के घर मत्था टेकने पहुँच रहे उम्मीदवार- भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने निर्दलीय लगा रहे एड़ी चोटी का जोर

0


तन्मय चतुर्वेदी/ओपी मालवीय 


नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद उम्मीदवारों की मैदानी स्थिति स्पष्ट हो गई है। 15 तारीख को नाम वापसी के बाद अब भाजपा के 15, कांग्रेस के 14 ओर 26 निर्दलीय को मिलाकर कुल 55 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगे। हालांकि हर उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे लेकर चुनावी रणनीति भूमि में उतरे है लेकिन जनता जनार्धन के आगे इस बार विकास के खोखले वादे काम नही आने वाले है। गत 5 वर्षों में भाजपा समर्थित परिषद की जमकर किरकिरी हुई थी। 5 सालो में नगर विकास को तरसता रहा लेकिन परिषद में बैठे जिम्मेदारों ने केवल अपना विकास जमकर किया। भाजपा आलाकमान ने भी पूर्व परिषद की कार्यप्रणाली को देखकर इस बार अधिकांश नए चेहरों को मौका देकर टिकिट दिया था लेकिन भाजपा संग़ठन की बात करने वाले ओर हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहने की बात करने वाले नेता खुद पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के सामने मैदान में उतरकर पार्टी की एकजुटता की बात पर तमाचा मार रहे है। इस बार फिर वे उम्मीदवार ताल ठोककर मैदान में उतरे है जो पूर्व परिषद के कार्यकाल के दौरान मोन साधे बैठे थे। जनता ने इस बार तय कर लिया है कि वह नगर का विकास करने वालो को चुनेगी ना कि खुद का विकास करने वालो को। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद उम्मीदवार मतदाताओं के घर मत्था टेकने पहुँच रहे है और पूर्व परिषद के कारनामे अपने पक्ष मे मतदान की अपील कर रहे है। 


निर्दलीय देंगे टक्कर 


भाजपा- कांग्रेस के अलावा बात करे निर्दलीय उम्मीदवारों की तो वे दोनों ही दलो को कड़ी टक्कर देंगे। क्योंकि हर कोई अपना वोट बैंक साधकर इस चुनावी रणभूमि में आगे आये है। नाम वापसी के दिन कई उम्मीदवारो ने अपना नामांकन वापस लिया लेकिन जिन्होंने अपनी जीत के मजबूत दावे को लेकर नामांकन दाखिल किया था वे डटकर मैदान में खड़े है। हालांकि यह चुनाव है कब किसके पक्ष में पासा पलट जाए कुछ कह नहीं सकते। इस बार प्रत्येक वार्ड में उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।



इन वार्डो में इतने प्रत्याशी है आमने-आमने 


वार्ड नम्बर 01 में भाजपा -कांग्रेस  के अलावा 1 उम्मीदवार,  वार्ड 02 में  एक भाजपा और 03 निर्दलीय है, यहां कांग्रेस को कोई उम्मीदवार ही नही मिला, वार्ड 03 में भाजपा - कांग्रेस के अलावा 3 निर्दलीय, वार्ड 04 में भाजपा- कांग्रेस और 1 निर्दलीय, वार्ड 05 में भाजपा -कांग्रेस और 1 निर्दलीय, वार्ड 06 में भाजपा - कांग्रेस और 2 निर्दलीय, वार्ड 07 में भाजपा - कांग्रेस और 2 निर्दलीय, वार्ड 08 में भाजपा - कांग्रेस और 3 निर्दलीय, वार्ड 09 में भाजपा - कांग्रेस और 3 निर्दलीय, वार्ड 10 में भाजपा - कांग्रेस और 1 निर्दलीय, वार्ड 11 में भाजपा-कांग्रेस का सीधा मुकाबला रहेगा, वार्ड 12 में भाजपा - कांग्रेस और 1 निर्दलीय, वार्ड 13 में भाजपा - कांग्रेस और 4 निर्दलीय, वार्ड 14 में भी भाजपा कांग्रेस का सीधा मुकाबला रहेगा, वार्ड 15 में भाजपा - कांग्रेस और 1 निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)