भारीतय जनता पार्टी के पित्र पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई।

0

 


मालवा लाइव।रायपुरिया

रायपुरिया निप भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर  पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई कार्यक्रम के शरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में उद्बोधन दिया कि पंडित उपाध्याय जी का सपना था की शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचना चाहिए इस   सपने को  साकार   हमारे  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं । पूर्व सरपंच लालसिंह चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा की सभी कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद  आपसी मन मुटाव दूर कर आने वाले 2023 के चुनाव के लिए सच्ची लगन और ईमानदारी से जुट जाना चाहिए ,इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया उपाध्यक्ष सुभद्रा बेन पाटीदार मंडल महामंत्री कन्नू मेडा, ओमप्रकाश राठौर ,महेंद्र प्रताप सिंह राठौर , सरपंच पति नन्दलाल निनामा ,भेरूलाल पाटीदार, जीवन लाल पाटीदार ,,प्रकाश कोटडिया, पंकज निमाज, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नाथू लाल पाटीदार, नानलाल पाटीदार अजा मंडल अध्यक्ष पंकज मेहसन , बनी सरपंच पति कालू मचार  लवेश स्वर्णकार ,तुषार प्रजापत ,पूर्व सरपंच काजबी हुमा भाई ,गंगाराम भाई आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)