*कोन बनेगा पार्षद, किसकी होगी नगर सरकार, जनता-जर्नादन का जनादेश शुक्रवार को*

0


मालवा लाइव।रफीक कुरैशी

आलीराजपुर। जिले मे नगर निकाय चुनाव के मतदान के बाद 30 सितंबर षुक्रवार को मतो की गणना होने जा रही है। ज्ञात रहे कि मतदाता ने विगत 27 सितंबर को मतदान कर अपना जनादेष ईवीएम मषीन मे बंद कर दिया है | षुक्रवार को मतदाता वार्ड प्रत्याषियों के भाग्य का फैसला
सुनाएगे । दो दिनो के इंतजार के बाद प्रमुख चोराहो पर चली आ रही चर्चाओ पर षुक्रवार को विराम लग जाएंगा ओर जनता-जर्नादन का फेसला आ जाएंगा। किस वार्ड से कोन बनेगा पार्षद, किसकी होगी बहुमत के साथ नगर सरकार, कोन होगा नगर का प्रथम नागरिक, इसका फेसला जनता तय करने जा रही है। षुक्रवार को अलीराजपुर नगरपालिका परिषद, जोबट नगर पंचायत परिषद एवं चंद्रषेखर आजाद नगर पंचायत परिषद के परिणाम सुबह 10 बजे तक आ जाएंगे। जिले मे हुए नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्डो की स्थिती काफी कषमकष होकर रोमांचक बनी हुई है। कांग्रेस-भाजपा के नेता अपनी-अपनी जीत को लेकर दावे-प्रतिदावे कर रहे है। बहरहाल षुक्रवार को इसका पता चल जाएगा की जनता ने किसे अपना जनादेष दिया है। वार्डो स्तर पर हुवे रोचक चुनाव के बाद नागरिको मे नपा चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुकता दिखाई दे रही है। 

*कड़ी सुरक्षा प्रबंधों के बीच होगी मतगणना* 

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत मतगणना 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। नगरीय निकाय अलीराजपुर के मतों की गणना शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर, नगरीय निकाय जोबट के मतों की गणना तहसील कार्यालय परिसर जोबट एवं चन्द्रषेखर आजाद नगर में नवीन आजीविका भवन में मतों की गणना होगी। कडे सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतों की गणना निर्धारित स्थलों पर प्रारंभ होगी। तीनों मतगणना स्थल पर सुरक्षा के विषेष प्रबंध किये के साथ मतगणना स्थल हेतु विषेष प्रबंध रहेंगे। 

फोटो-सलंगन।

---------------------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)