दो राउड मे होगी गणना पहले राउड मे 15 वार्ड कि लगेगी टेबल, बाकि शेष दुसरे राउड मे बाकि बचें राउड कि होगी

0


दो राउड मे होगी गणना पहले राउड मे 15 वार्ड कि लगेगी टेबल, बाकि शेष दुसरे राउड मे बाकि बचें राउड कि होगी 

नपं पेटलावद की मतगणना कन्या विद्यालय में, मोबाइल, पान, गुटका, सिगरेट प्रतिबंधित रहेगे

इस खबर में पढ़े कैसे होगी मतगणना। 

- 1,5, 8 के परिणाम आएंगे सबसे अंतिम में

तन्मय चतुर्वेदी । पेटलावद

पेटलावद। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के लिए नगरीय निकाय पेटलावद के मतो की गणना कल 30 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी। रिटर्निंग अधिकारी शिशिर गेमावत ने बताया मतगणना स्थल पर मोबाईल, तम्बाकू गुटका पान, सिगरेट इत्यादि प्रतिबंधित रहेगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। प्रत्याशियो को मतगणना के लिए एजेंट बिठाने के लिए प्रोफार्मा प्रदान किया गया। वहीं हर प्रत्याशी को सूचना देकर मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है। मतगणना 30 सितम्बर को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। सबसे पहले सुबह 9 बजे ईवीएम के वोटो की गणना होगी। पेटलावद नगर के ईवीएम के वोटो की गणना की जाएगी। 

गुरूवार को रिटर्निंग अधिकारी शिशिर गेमावत, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जगदीश वर्मा टीआई सुरेन्द्र गाडरिया नायब तहसीलदा प्ररवीन अंसारी ने मतगणना स्थल पर निरीक्षण भी किया। 

जमानत बचाने के लिए लाना होगा कुल वोटो का 16.5 प्रतिशत वोट लाना अनिवार्य :

नगर परिषद के इन स्थानीय चुनावो में प्रतिष्ठा का बड़ा महत्व होता है। इसलिए इन चुनावो में हार जीत के अलावा जमानत बचाने का भी बड़ा खेल होता है। जिसे लेकर नागरिको और पार्टियो में स्पर्धा मची रहती है। इस बार चुनावो में जमानत बचाने के लिए ईवीएम मशीन में गिरे मत का छंटवा भाग प्राप्त होना जरूरी है। यानि 16.5 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त होने पर ही जमानत बच सकती है। इस अनुसार पेटलावद में के उम्मीदवार को अपनी जमानत बचानी है तो उसे 9 हजार 241 वोट का छटवा हिस्सा यानि 14-15 वोट लाना अनिवार्य है। 

इस प्रकार होगी गणनाः

रिटर्निंग अधिकारी शिशिर गेमावत ने बताया मतगणना के लिए दो कक्षो में वार्ड वार टेबल लगाई गई है। जिसमें एक कक्ष में वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक की और दूसरे कक्ष में 1,5,व 8 के मतो की गणना होगी। नगर के 15 वार्डो में प्रथम राउंड में ही गणना होगी जाएगी, क्योंकि इन 12 स्थानो पर एक-एक ही ईवीएम मशीन है। जबकि वार्ड 1,5 और 8 में दो ईवीएम मशीन है। इसलिए यहां पर दो राउंड में गणना होगी। 

प्रथम राउंड में सभी के साथ व दूसरे राउंड में दूसरी ईवीएम मशीन को खोला जाएगा। इन तीन वार्डो में मतदाताओ की संख्या अधिक होने से महिलाओ और पुरूष के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसके साथ ही मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिन्हे इंट्री पास दिया गया है उन्हें ही गणना स्थल पर प्रवेश का अधिकार होगा। इसके अलावा गणना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर सभी लोग रहेंगे। गणना होने के बाद अलाउसमेंट के माध्यम से विजेता प्रत्याशियो की घोषणा की जाएगी। गणना के बाद ही प्रमाण पत्र भी मौके पर ही सौंपे जाएंगे। 

मतगणना केन्द्र पर फोटो एवं वीडियोंग्राफी प्रतिबंधित

मतगणना स्थल पर निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो एवं वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)