नप में भाजपा निर्विरोधअध्यक्ष दीपमाला और उपाध्यक्ष प्रियंका हुई निर्विरोध निर्वाचित

0




ललित जैन @रानापुर

रानापुर नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव आज नगर परिषद कार्यालय में संपन्न हुए । जैसा कि कयास लगाए जा रहे थे अध्यक्ष के लिए सुश्री दीपमाला नलवाया निर्विरोध निर्वाचित होगी वैसे ही परिणाम सामने आए और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों ही पद पर भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित पार्षद सुश्री दीपमाला नलवाया अध्यक्ष एवं श्रीमती प्रियंका आशीष सोनी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई । जैसे ही दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की खबर बाहर परिणाम की इंतजार में खड़े भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं पदाधिकारियों को लगी वैसे ही उपस्थित सभी लोग खुशी से झूम उठे ढोल ताशे की आवाज से पूरा नगर गुंजायमान होने लगा । भारतीय जनता पार्टी के जयकारे लगाए जाने लगे जमकर आतिशबाजी नगर परिषद प्रांगण में होने लगी केसरिया साफे तुरंत व्यवस्था अनुसार मंगवाए गए और समस्त पार्षदों एवं नेताओं को पदाधिकारियों को केसरिया साफा पहनाकर उनका सम्मान किया गया । दोनों अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद जैसे ही बाहर नगर परिषद प्रांगण पहुंचे उन्हें फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया गया । यही से डीजे की धुन के साथ ढोल ताशों एवं नगाड़ों के साथ शानदार जुलूस पूरे नगर में निकाला गया । जगह जगह अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया ।  अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अपने वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ में एक खुली जीप में चल रहे थे । वही अध्यक्ष पिता दिलीप नलवाया एवं उपाध्यक्ष पति आशीष सोनी  पूरे जुलूस भर हर घर अपने वरिष्ठ ओं का आशीर्वाद लेते हुए चल रहे थे । पूरे नगर में जश्न का माहौल दिखाई दिया हर व्यक्ति एक 23 वर्षीय नवनिर्वाचित बालिका के अध्यक्ष बनने पर अपनी खुशी व्यक्त कर रहा था । 

नगर के विकास का वादा - नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने अपनी विजय के बाद दिए मीडिया को अपने बयान में नगर की जनता के लिए संदेश में बताया कि वह राणापुर के विश्वास पर खरा उतरेगी और राणापुर के विकास के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर राणापुर के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी और रानापुर को स्मार्ट नगर बनाएगी । 


यह रहे उपस्थित-

विजय जुलूस में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक जिला प्रभारी हरिनारायण जी यादव नगर प्रभारी कृष्ण पाल सिंह गंगाखेड़ी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय भानु भूरिया जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी राणापुर नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौर दिलीप नलवाया लाला गहरी आदि उपस्थित थे ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)