सोंडवा महाविद्यालय मे जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ सम्पन्न

0

रफीक कुरैशी |आलीराजपुर

आलीराजपुर  | जिला कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय महाविद्यालय सोण्डवा में प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में 11 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सिकलसेल महाकुंभ रक्तदान के आयोजन हेतु महाविद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे डॉ. प्रमेय रेवडिया, सहसचिव रेडक्रास सोसायटी द्वारा कार्यशाला में सिकलसेल रोग क्या है, इसके लक्षण एंव इस बीमारी के कारण, इलाज, उपचार एंव सिकल सेल रोगी को खून चढाने की भी आवश्यकता क्यो जरूरी है विषय पर अपना उदबोधन  दिया। कादूसिंह डूडवे, संयोजक टीम रक्त दूत पश्चिम निमाड ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को क्षेत्र में रक्तदान करने की जागरूकता के संबंध में अपनी बात रखी । श्री डुडवे ने कहा की यदि हम जीते-जी किसी रोगी को रक्त देकर उसकी जान बचा सकते है तो जीवन में इससे बडा कोई दान-पुण्य का कार्य नही हैं | रक्तदूत टीम द्वारा महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को संकल्प भी दिलाया।

प्राचार्य डॉ. भूपेन्द्र तिवारी ने अपने उदबोधन भाषण में कहा कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यशाला एवं महाकुंभ रक्तदान में रक्तदूत टीम को महाविद्यालय द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा एवं 11 नवंबर  को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले सिकल सेल महाकुंभ रक्तदान का सभी विद्यार्थियों में प्रचार-प्रसार किया जावेगा, ताकि उक्त महाकुंभ को सफल बनाया जावे। एनएसएस के माध्यम से गोद ग्राम में भी स्वयंसेवको के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जावेगा तथा रक्तदान करने के लिए विद्यार्थियों, स्टॉफ कर्मचारियो को भी तैयार किया जावेगा | कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थी, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एंव एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे । उक्त कार्यक्रम की जानकारी एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश अजनार द्वारा दी गई।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)