क्षत्रिय राजपूत युवा मंच के तत्वाधान में APL- 9 का आगाज कल, टी-शर्ट का हुआ अनावरण

0

रफीक कुरैशी |अलीराजपुर

अलीराजपुर | क्षत्रिय राजपूत युवा मंच (असाडा राजपूत समाज) द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली महोत्सव पर APL -9 (असाडपुरा प्रीमियम लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर विगत 8 वर्षों से आयोजित किया जा रहा हैं। इस वर्ष APL का नवा सत्र है।कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा, असाडा राजपूत समाज अध्यक्ष राजेश सिंह चंदेल के आतिथ्य में असाडपूरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ किया जाएगा। इस वर्ष राउंड रोबिन फ़ॉर्मेट के अनुसार प्रत्येक टीम सभी टीमो के साथ मैच खेलेगी कुल 12 मैच होंगे, 21 अक्टूबर से शुभारंभ होकर 24 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। संगठन  अध्यक्ष राकेश चौहान व क्रीड़ा सचिव आनंद वाघेला ने बताया कि गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल ग्राउंड पर सभी 5 टीमो की टी शर्ट का अनावरण किया गया | कार्यक्रम में अतिथि समाज अध्यक्ष राजेश सिंह चंदेल, अनुशासन कमेटी सदस्य विजयसिंह गेहलोत, मानेंद्रसिंह  गेहलोत, पदम सिंह गेहलोत, राघवेंद्र सिंह गेहलोत, अंकुर सिंह तंवर, युवा मंच उपाध्यक्ष सुधांशु चंदेल, राहुल सिंह परिहार, अंकित सिंह परिहार, रितेश सिंह वाघेला, जीतेश सिंह पंवार,  उक्त जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी शम्मी चावड़ा एवं मोहित वाघेला ने दी

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)