काव्य का हुआ दिल्ली विश्वविद्यालय मे चयन

0


तन्मय चतुर्वेदी@ पेटलावद

पेटलावद- पेटलावद के होनहार छात्र काव्य राहुल मुथा का सीयूईटी के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए चयन हुआ है काव्य ने सीयूईटी में 600 में से 591 नंबर प्राप्त कर दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज में स्थान प्राप्त किया और वही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईएमएस मे स्थान प्राप्त किया काव्य ने इसके पूर्व आईपीमेट की परीक्षा भी अच्छी रैंक से उत्तीर्ण की थी आईपीमेट के आधार पर आईआईएम रांची में भी चयनित किया गया था काव्य को 15 अगस्त को प्रशासन व कलेक्टर के द्वारा सम्मानित भी किया गया था काव्य ने स्कूली शिक्षा प्रोग्रेसिव एकेडमी पेटलावद से पूर्ण की इस उपलब्धि पर काव्य को परिवार जन समाज जन और शिक्षकों व दोस्तों ने शुभकामनाएं दी है

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)