रफीक कुरैशी ।अलीराजपुर
अलीराजपुर | कौमी एकता के प्रतीक एवं गुलशने कादरीयत, सैयदो सादात हजरत सैयद मीर एवज अली सरकार उर्फ जमालुददीन चिश्ती र.अ. का दो दिवसीय 96 वां उर्से मुबारक 31अक्टूबर को प्रारम्भ हो रहा है। इस द्वौरान संदल-चादर का विशाल जुलुस निकाला जायेगा। इस अवसर पर सुफियाना और निस्बती कलामो से मीर एवज अली सरकार की मेहफिल भी सजेगी। रात्री को (मेहफिले शमां) कव्वाली का भी शानदार आयोजन किया जायेगा। जिसमे फनकार मुजम्मिल हुसैन, फजल हुसैन, जावरा से शिकरत कर अपने कलाम पेश करेंगे। उर्स मे मप्र, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य सहित आसपास के जिलो से बडी संख्या मे श्रद्वालुगंण शिरकत करेंगे।
संदल-चादर जुलुस के साथ निकलेगा
आस्ताना हौज शरीफ उर्स द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस बार भी मीर एवज अली सरकार का उर्स हर्षाल्लास के साथ मनाया जाएंगा। दो दिवसिय उर्स का आगाज 31अक्टूबर सोमवार को संदल-चादर के साथ शुरु होंगा। दोपहर 4:45 बजे संदल-चादर का जुलुस जामा मस्जिद चोक से निकाला जाएंगा। आस्ताने औलिया पर संदल व चादर पेश की जावेंगी। वही रात्री को स्थानिय जामा मस्जिद चौक पर (महफिले शमां) कव्वाली का आयोजन रखा गया गया है। वही 01 नवंबर मंगलवार सुबह 11ः30 बजे आमजनो को सामुहिक रुप से न्याज प्रसादी वितरित की जाएंगी। उर्स की जेरे सरपरस्ती पिरो तरीकत अल्हाज शहर काजी सैयद अफजल मियां एवं जेरे निगरानी सैयद आरीफ मियां, सैयद हनिफ मियां, सैयद जमालुदीन बाबा, सैयद अशफाक मियां करेंगे। उर्स कमेटी के सदस्यो ने आमजनो से उर्स मे तशरीफ लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

