नगर को मिनी इंदौर बनाने के वादे के साथ नई परिषद ने संभाला पदभार

0


रानापुर।ललित जैन

रानापुर नगर को मिनी इंदौर बनाने के वादे के साथ नगर परिषद राणापुर के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ । विधि कारको के विधिपूर्वक करवाएं मंत्रोचार के बाद विधिवत रूप से अध्यक्ष दीपमाला नलवाया एवं उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी ने अपना पदभार ग्रहण किया ।  इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री गुमान सिंह डामोर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय भानु भूरिया जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार विशेष रुप से उपस्थित रहे ।  

रानापुर को मिनी इंदौर बनाने के लिये जनता का सहयोग करे -दीपमाला नलवाया

पदभार ग्रहण करने के पश्चात नगर की उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए नगर परिषद की अध्यक्षा सुश्री दीपमाला नलवाया ने कहा कि मैंने नगर की जनता से राणापुर नगर को मिनी इंदौर बनाने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता रहेगी ,आप सभी अपना सहयोग मुझे प्रदान करेंगे तो निश्चित राणापुर को मिनी इंदौर बनने से कोई नहीं रोक सकता । सुश्री दीपमाला ने कहाकि जनता  किसी भी समस्या के निराकरण के लिए  से सीधे मुझसे संपर्क करे ।  उन्होंने कहा कि वे जल्द ही नगर परिषद एवं पूरे राणापुर नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रयास करेगी । साथ ही उन्होंने राणापुर नगर के शान राणा सागर तालाब के शुद्धिकरण करवाने एवम उसकी जलकुंभी को जड़ से समाप्त करने के भरसक प्रयास करने का वादा किया । उन्होंने नगर में जल्द ही बगीचे के निर्माण की बात भी कही । दीपमाला ने नगर की  सम्पूर्ण जनता का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर आभार व्यक्त भी किया । सुश्री नलवाया ने कम बारिश के कारण मोदसागर डेम में कम पानी होने से इस वर्ष राणापुर नगर में पीने के पानी की समस्या को नगर के नागरिकों एवम जिले के पदाधिकारियों के सहयोग से हल करने का आश्वासन दिया ।

परिवर्तन हमेशा सुखद होता है - सासंद डामोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सांसद श्री गुमान सिंह डामोर ने रतलाम के महापौर के द्वारा जनता के लिए गए कुछ निर्णय का उदाहरण देते हुए सुश्री दीपमाला से भी उसी तर्ज पर कार्य करने की सलाह दी डामोर ने कहा कि परिवर्तन हमेशा सुखद होता है और इस परिवर्तन के दौर में राणापुर की समस्त जनता राणापुर की बेटी का सहयोग कर राणापुर को मिनिमम दौर बनाने में मदद करें उन्होंने अपने संबोधन में नवीन अध्यक्ष को नगर में बिजली पानी और सफाई की व्यवस्था समुचित रूप से बनाए रखने की हिदायत दी ।

 इस अवसर पर कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ,महामंत्री सोम सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष भानु भूरिया ,पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने भी संबोधित करते हुए नवीन परिषद को शुभकामनाएं दी ।  कार्यक्रम का कुशल संचालन रामेश्वर नायक ने किया ।  जबकि आभार प्रदर्शन नगर परिषद की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सोनी ने व्यक्त किया । कार्यक्रम के पश्चात समस्त उपस्थित महानुभव का सह भोज नगर परिषद के द्वारा आयोजित किया गया ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)