नशा मुक्त हो समाज, इस हेतु आमजन से झाबुआ पुलिस की अपील

0

 


मालवा लाइव।झाबुआ

आज झाबुआ जिले में नशा मुक्ति अभियान और हेलमेट के प्रति जागरूकता अभियान में विशेष रुप से स्कूलों व महाविद्यालयों में जाकर जागरूकता का कार्य किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाली हानियों जैसे: पारिवारिक विघटन, आर्थिक, सामाजिक, शारिरीक और मानसिक हानि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि आप अपने घर पर जाकर अपने घर में जो भी नशा करता है, उनको नशे के सेवन से दूर रहने हेतु आग्रह करे एवं आप स्वयं भी भविष्य में इस प्रकार के व्यसनों में ना पड़े। इस हेतु शपथ भी दिलाई गई।

झाबुआ की आम जनता को संकल्प दिलाया गया कि “हम संकल्प लेते हैं कभी नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे”। जागरूकता अभियान में उपस्थित जन समुदाय को बताया गया कि बेहतर जीवन के लिए नशे से दूर रहना ही समझदारी है। नशे की लत ऐसी है जो कि छूटने के उपरांत ही इसके दुष्परिणामों का एहसास होता है। करवड़ खेल मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने हेतु मार्गदर्शित किया गया एवं बताया गया कि खिलाड़ियों को तो विशेष ध्यान रखना चाहिए एवं नशे से दूर रहना चाहिए, तभी हम खेलों में गोल्ड मेडल ला सकते है।

आज दिनांक 12.10.2022 को अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 प्रकरण बनाए जाकर 154.28 लीटर कुल कीमती 42,127 /- रुपए की अवैध शराब को जप्त किया गया। NDPS Act की कार्यवाही करते हुए 01 प्रकरण बनाए जाकर नशाखोरी में संलिप्त 01 आरोपी को पुलिस गिरफ्त में लिया गया है। नशाखोरी कर समाज को खराब करने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रहीं है। 

---00----

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)