*बिजली, सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करना ही प्राथमिकता-विधायक पटेल,* *विधायक ने 25 लाख से अधिक विधुतिकरण कार्यों का किया लोकार्पण*

0

 




मालवा लाइव।रफीक कुरैशी  

आलीराजपुर। हम सबको मिलकर विधानसभा क्षेत्र मे विकास कार्यों को गति देनी होगी, जिससे हर गांव-गांव और फलियों में सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं ग्रामीणों के लिए सहज और सुलभ हो सके । मेरे विधानसभा क्षैत्र मे ग्रामिणो के लिए बिजली, सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सहित ग्रामो का चाहुमूँखी विकास हो इसके लिए मे प्रयासरत हु। विधानसभा क्षैत्र के विकास के लिए जिला स्तर से लेकर भोपाल तक लडाई लडने को तैयार हु। उक्त बाते क्षैत्रिय विधायक मुकेष पटेल ने बुधवार को विधायक निधी से विधानसभा क्षैत्र के ग्राम रिछवी, आगलगोटा, कदवालिया एवं बोकड़िया मे विधुतिकरण कार्यों के दौरान कार्यक्रम मे कहे। 

*ग्रामिणो से करवाया लोकार्पण*

विधायक पटेल ने ग्राम रिछवी बयड़ी सिंदी फलिया 4.70 लाख, आगलगोटा डावरी फलिया 4.91 लाख, आगलगोटा सिमोड़ा फलिया 6.03 लाख, कदवालिया 3.99 लाख, बोकड़िया पटेल फलिया 5.40 लाख मे विधुतिकरण कार्यों का लोकार्पण स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीणों से करवाया और उनका षाल-श्रीफल मालाओ से सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामिणो ने विधायक पटेल सहित कांग्रेसी नेताओ का भव्य स्वागत किया। वहि विधायक पटेल द्वारा बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर विद्युत डीपी लगने पर बधाईया भी दी। इन ग्रामो मे विद्युत डीपी के लोकार्पण होने से ग्रामिणो मे हर्ष की लहर देखने को मिली ओर ग्रामिणो ने विधायक पटेल का आभार माना। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षैत्र के ग्रामिणजन कोई भी समस्याए लेकर आए तो वह उसका निराकरण करने के लिए तत्पर है। ग्रामिणो के लिए मेरा घर ओर जनसुनवाई दरबार आधी रात को भी खुला है। विधायक पटेल ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है ओर 2023 के विधानसभा चुनाव मे मध्यप्रदेष मे कांग्रेस की सरकार पुर्ण बहुमत से बनने जा रही है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, रिछवी से मुकदार, झेतू सरपंच, आगलगोटा पानी डोंगला से मुकाम, ननला भगत, शंकर, राकेष, मथुर हरिष सरपंच, प्रकाष पटेल, भावसिहं, मानसिंह गुमान, धुंधरिया, भावसिहं उपसरपंच चांदपुर, कदवालिया से राजू सरपंच, भदू, मधू छगन, मनोज भिण्डे बोकड़िया, दौलत वास्कले, परवीन, दिलीप, ईडलिया, बाथलिया, रूपेष पटेल सहित बड़ी संख्या मे ग्रामिणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*फोटो*- विधुतिकरण कार्यों का लोकार्पण करते हुए विधायक पटेल।

-----------------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)