सरकार की आमद मरहबा के गगनभेदी नारों के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी

0



मालवा लाइव@डेस्क राणापुर


रानापुर। रविवार को मुस्लिम समाज ने पैगंबर ए इस्लाम मोहम्मद सल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम का जन्मदिन ईद ए मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज ने स्थानीय जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला, जुलूस में डीजे पर नाते रसुल बज रही थी तो वहीं समाज के युवा अपने हाथों में इस्लामी झंडे लिए झुमते हुए चल रहे थे। जुलूस के दोरान जगह जगह समाज के युवाओं द्वारा जुलूस में शामिल बच्चो को फल,आइसक्रीम,चोकलेट आदी वितरित की गयी। थाना चोराहे पर राठोड़ समाज के ओम राठोड़ द्वारा जुलूस पर फुल बरसाकर सद्धभावना का संदेश दिया गया। जुलूस नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ बस स्टैंड पहुंचा जहां पर जोरदार आतिशबाजी की गयी। जुलूस के समापन पर जामा मस्जिद पर सलातो सलाम पड़ी गयी जिसके बाद वतन में अमन शांति के लिए दुआ मांगी गयी। जिसके बाद जमात खाने पर लंगर का आयोजन हुआ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)