मालवा लाइव।रफीक कुरैशी
आलीराजपुर। रविवार को स्थानीय मुस्लिम समाज ने अमन-शांति एवं भाईचारे के दुत पैगम्बर मोहम्मद साहब (स.अ.) का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व परंपरानुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर मुस्लिम समाज ने जुलूस मोहम्मदिया नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला। जिसमे हजारो की तादात मे समाजजनो ने शिरकत कर खुशी का ईजहार किया। जुलूस का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। समाजजनो द्धारा पर्व पर एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दी। जुलूस का अन्य धर्म के लोगों ने भी स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
*प्रमुख मार्गो से निकला विषाल जुलुस*
रविवार को सुबह 09 बजे स्थानिय जामा मस्जिद से विशाल जुलूस शहर काजी सैयद अफजल मियॅा, सैयद फरीद मियाॅ, सैयद हनिफ मियां, सेय्यद अशफाक मियां, मोहसिन मियॅा एवं औलमाए किराम की आगवानी मे निकाला गया। जुलूस नगर के बस स्टेण्ड, एमजी मार्ग, बहारपुरा, दाहोद नाका, दावल शाह मोहल्ला, मुर्गी बाजार, अषाढ़पुरा एवं सुभाष मार्ग होते हुए पुनः जामा मस्जिद चौक पर पहुंचा। जुलूस मे चल रहे वरिष्ठजनो का नगर के विभिन्न समुदाय के नागरिको ने हार-फुल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जुलूस मे पुष्पवर्षा की गई। समापन के पश्चात चोक पर जामा मस्जिद कमेटी एवं जल्सा कमेटी द्वारा मदरसों के बच्चो एवं समाज के प्रतिभाषाली छात्रों को ईनाम वितरित किए गए।
*डीजे की धुन पर मदमस्त होकर झुमे युवाजन*
जुलूस मे शामिल युवाओ की टोली डीजे की धुन पर इस्लामी नातो एवं कव्वालियों पर जमकर झुमते हुए नजर आए। इस दौरान सबसे आगे रंग-बिरंगी पौषक पहने नन्हे-मुन्ने बच्चे ईस्लामी परचम लहराते हुए चल रहे थे। उसके पिछे वरिष्ठजनो की टोली नआत शरिफ गुनगुनाते हुए जुलूस मे शामिल थे। सबसे अंतिम पंक्ती मे युवाओ की टोली डीजे की धुन पर जमकर झुमते हुए दिखाई दिए। जुलुस में समाजजन इस्लामिक ध्वज हाथो मे लहराकर धार्मिक नारे लगाते हुए चल रहे थे। इधर पर्व को लेकर नगर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों मे स्वागत द्वार और आकर्षक रूप से मनमोहक सजावट की गई थी | गत शनिवार की रात्री 12 बजे मुस्लिम क्षेत्रों मे समाजजनो द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर केक काटकर जमकर आतिशबाजी की |
*कांग्रेसी नेताओ ने किया जुलूस का स्वागत*
मिलादुन्नबी के जुलूस मे शामिल वरिष्ठजनो का नगर के विभिन्न समाजो के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पँवार, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र टवली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ स्थानीय बस स्टेण्ड पहुंचकर मुस्लिम वरिष्ठजनो का हार फुल माला पहनाकर स्वागत कर समाजजनो को पर्व की मुबारक़बाद पेश की | वही समाजसेवी ने सुधीर जेन ने कार्यकर्ता मे शिरकत कर मुस्लिम समाज को पर्व की शुभकामनायें दी |
*कराई गई मुए मुबारक की ज्यारत*
ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जामा मस्जिद परिषर मे दोपहर 12 बजे हुजुरे पाक (स.अ.) मुए मुबारक (बाल मुबारक) की ज्यारत सैयद मोहसिन मियॅा की जैरे निगरानी मे समाजजनो को कराई गई। इस अवसर पर नगर सहित आसपास के अंचलो के मुस्लिमजनो ने भी बडचढ कर हिस्सा लिया। ज्यारत के दौरान नआंत और सलाम पढ़कर दुआंए मांगी गई। वहि दोपहर 2 बजे से लेकर 4 बजे तक महिलाओ को ज्यारत कराई गई।
*पुलिस रही मुस्तेद*
पर्व के चलते पुलिस प्रषासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। एएसपी संखाराम सेंगर के निर्देशन मे जुलूस की निगरानी एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर कर रही थी। उनके साथ थाना प्रभारी शिवराम तरोलें, यातायात प्रभारी सुभाष सतपड़िया के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस दल-बल मौजूद पेट्रोलिंग कर रहे थे। शहर में जिस मार्ग से जुलूस निकाला जा रहा था, उस पूरे मार्ग व्यवस्था के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रषासन की इस व्यवस्था की समाजजनो द्धारा सराहना की गई। पर्व शांतिपुर्व तरिके से निपट जाने से समाजजननो ने प्रशासन का आभार माना है। इस अवसर पर हाफ़िज़ सिराज साहब, जलसा कमेटी सदर साजिद मकरानी, जामा मस्जिद सदर शाहिद मकरानी, बहारपुरा सदर हाजी समद मुग़ल सहित बडी संख्या मे समाज के वरिष्ठजन और युवाजन उपस्थित थे।
*चार फोटो--संलग्न* |
=============




