सच्चियाय माताजी और सोनाणा खेतलाजी भेरूजी को लगाया छप्पन भोग -शरद पूर्णिमा पर सांचल सोनाणा तीर्थ धाम पर हुए अनेक धार्मिक आयोजन

0

 


मालवा लाइव बामनिया। उत्सव सोनी

पेटलावद रोड स्थित प्रसिद्ध श्री सांचल सोनाणा तीर्थ धाम पर रविवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 11 बजे श्री सच्चियाय माताजी और सोनाणा खेतलाजी भेरूजी को छप्पन भोग लगाया गया। जसके बाद माताजी व खेतलाजी की 108u दीपक से महाआरती की गई।

इस दौरान मंदिर माताजी-खेतलाजी के जयकारों से गूंज उठा। छप्पन भोग का लाभ वैभवकुमार हिमांककुमार गादिया परिवार (रतलाम) ने लिया। सभी लाभार्थी परिवार काu ट्रस्ट द्वारा बहुमान किया गया। इस दौरान गोपाल शर्मा एडं पार्टी रतलाम द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

समस्त कार्यक्रम सोनाणा तीर्थ के गादीपति विवेक लुणावत के देखरेख में संपन्न् हुए। इस अवसर पर नगर सहित बाहर से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)