पार्षद की बाइक हुई चोरी सीसीटीवी में कैद हुए मुस्तेद चोर,,, पुलिस की निष्क्रियता से जनता में आक्रोश

0


मालवा LiVE

 राणापुर। ललित जैन

नगर में गुरुवार की रात्रि में नगर के सराफा कहे जाने वाले चंद्रशेखर आजाद मार्ग में से रानापुर के नवनिर्वाचित वार्ड सात के पार्षद रोनक सोनी की एक बाइक Mp 45 mp 8006, Pulser ns 200 को घर के सामने से चोर लॉक तोड़कर चुरा ले गए ।  घटना रात्रि के लगभग बजे की है और नगर के सोनी बाजार से बाइक की चोरी पुलिस की लापरवाही दर्शाती है । चोर इतने मुस्तेद है कि पिछले 3 महीनों में अनेक बाइक नगर में से बेख़ौफ़ चुरा कर ले भागे लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकाम रही । जिसको लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है । नगर में  गस्त और पाइंट पर पुलिस बल अक्सर नदारत रहता है ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)