ललित जैन।राणापुर
नगर के स्वर्णकार समाज द्वारा अन्नकुट महोत्सव के दौरान समाज के गौरव व प्रतिभाओं का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवक , भाजपा नेता विस्वास सोनी व विशेष अतिथि समाज सेविका व भाजपा प्रदेश मंत्री संगीत सोनी रही। भगवान श्री रामजी के चित्र पर द्विप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
सर्व प्रथम समाज की परम्परा अनुसार भगवान रामजी के मंदिर के शिखर पर ध्वजा फहराई गई । भगवान श्री राम जी को 56 भोग के साथ आरती उतार कर 56 भोग की प्रसादी वितरण की गई । मंच पर आसीन विस्वास सोनी , संगीता सोनी का राणापुर समाज के पटेल बिहारी लाल सोनी जिलाध्यक्ष मनोहर सोनी, युवा जिलाध्यक्ष निलेश सोनी,नगर अध्यक्ष हँसमुखलाल सोनी,युवा अध्यक्ष मयूर सोनी, महिला मंडल से कला बेन व जशोदा बेन आदि द्वारा स्वागत की परंपरा में उपस्थित अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया । व बाहर से पधारे समस्त स्वजतीय बंधुओं का सम्मान केशरिया दुपट्टा पहनाकर रानापुर के स्वर्णकार समाज के हर परिवार से किया गया ।
स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष मनोहर सोनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज मे चल रही वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी गई । सम्मान समारोह में भगवान श्री राम जी का मनमोहक चित्र देकर किया गया । प्रियंका आशीष सोनी को नगर परिषद का उपाध्यक्ष,रोनक ओमप्रकाश सोनी को सबसे कम उम्र का पार्षद बनने पर, डॉक्टर अंकित सोनी को कोरोना काल के समय दी गई सेवाओ, अभिषेक सोनी आईआईटी दिल्ली बीटेक से गोल्ड मेडल व पूर्वी दीपक सोनी ने बड़ोदा कॉलेज से गणित में गोल्ड मैडल इन समाज के गौरव को सम्मानित किया गया । उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी व पार्षद रोनक सोनी ने कहा कि हम समाज के साथ साथ नगर के सभी वर्गों का कार्य करेंगे ।
विस्वास सोनी द्वारा अपने उदबोधन में समाज की प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने के लिए कहा गया । एवम संगीता सोनी ने समाज की एकता को बताते हुए राणापुर समाज से लोगो को सीखने का आग्रह कर समाज को मजबूत बनाने को कहा गया। वर्तमान समय को देखते हुए सर्व समाज के साथ हमे भी एक जुट होकर समाज के साथ राष्ट्र निर्माण करना है । संगीता सोनी का जन्मदिन होने से समाज के लोगो ने उन्हें बधाई दी ।
कार्यक्रम में अलीराजपुर जिले के जोबट ,बोरी ,भाबरा के झिरण से झाबुआ जिले के पेटलावद, थांदला, मेघनगर,झाबुआ पारा आदि से सेकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे लोगो ने जयश्रीराम के उदघोष से परिसर को गुंजायमान किया । कार्यक्रम का संचालन पीयूष बिहारी सोनी व शुभम सोनी ने किया । व आभार युवा जिलाध्यक्ष नीलेश सोनी द्वारा किया गया ।

