स्कूल बस और एमआईसी मेंबर की कार में टक्कर, दो बच्चे घायल - टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा टूटकर बिखर गया

0

  


मालवा LiVE।डेस्क

इंदौर। शहर में आज सुबह स्कूल बस ने नगर निगम एमआईसी सदस्य की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दो बच्चे घायल हो गए हैं। घटना चिमनबाग चौराहे पर विजय भांग घोटा के सामने की है। यहां दस्तक पब्लिक स्कूल धार रोड की बस ने नगर निगम पार्षद और एमआईसी सदस्य अश्विन शुक्ला की कार को आमने-सामने की टक्कर मार दी। टक्कर कार के ड्राइवर साइड में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा टूटकर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ही गाड़ियों की गति तेज थी। घटना में स्कूल बस में सवार दो बच्चों को चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला ने बताया कि गाड़ी में वे नही थे।ड्राइवर के साथ उनका बेटा था और बस बहुत तेज गति से उनकी कार से टकराई। उनका ड्राइवर और बेटा सुरक्षित है , बस में बैठे एक बच्चे को शायद जर्क लगा है। बस ड्राइवर को पकड़ लिया है। बस में भी सिर्फ 2 बच्चे ही थे। बस पूर्व पार्षद अनवर दस्तक के स्कूल की है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)