नपा ने फतेह क्लब मैदान एवं सुरेंद्र उद्यान पर चलाया सफाई अभियान,नागरिकों ने नपा परिषद का माना आभार

0



रफीक कुरैशी ।अलीराजपुर

आलीराजपुर। काफी लम्बे समय से फतेह क्लब मैदान में व्यवस्थित साफ-सफाई की दरकार थी। शुक्रवार को नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष सेना पटेल ने खुद मैदान में मोर्चा संम्भाला ओर नपा कर्मचारियों से ग्राउंड की समुचित सफाई करवाई तथा बन्द पडी स्ट्रीट लाइटों को भी चालू करवाया गया। वहि कुक्षी रोड़ पर स्थित सुरेंद्र उद्यान पर भी नपा टीम द्धारा सफाई अभियान चलाया गया। नपा कर्मचारी दिनभर मैदान की साफ-सफाई में जुटे रहे। शुक्रवार को फतेह क्लब मैदान की कंटीली झाड़ियां, घास फूस आदि की साफ-सफाई की गई है, बन्द पडी स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाया गया है। इस सम्बंध में नपा अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने बताया कि रियासतकालीन फतेह क्लब मैदान नगर की शान ओर अनमोल धरोहर है। इसके उचित रख रखाव ओर सौन्दर्यकरण की जवाबदारी हम सबकी है। मेरे पिछ्ले कार्यकाल में समय समय पर इसकी साफ-सफाई होती रही थी। पिछले दिनों भाजपा द्वारा षडयंत्रपूर्वक मुझे हटाकर दूसरी परिषद जब 18 माह के लिए यहां चली तो मैदान की साफ-सफाई और इसके रखरखाव की ओर जरा भी ध्यान नही दिया गया। इनके 18 माह के कार्यकाल में यह घोर दुर्दशा का शिकार हो चुका था। कांग्रेस की नवीन परिषद इसके सौंदर्यीकरण करने के लिए कटिबद्ध है और हमारे चुनावी संकल्प-पत्र में भी इसका उल्लेख है। मैदान को संवारने का कार्य नपा निरंतर करती रहेगी। उल्लैखनिय हे कि विगत दिनो फतेह मैदान से जुड़े योग साधकों, खिलाड़ी, मॉर्निंग-नाईट वाकर्स आदि नागरिकों ने भी मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए कुछ सुझाव देकर मिडिया के माध्यम से अवगत कराया गया था। फतेह क्लब मैदान एवं सुरेंद्र उद्यान की साफ-सफाई करवाये जाने पर नागरिकों ने नपा अध्य्क्ष सेना पटेल, नपा परिषद ओर नपा कर्मचारी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)