युवा नेता तरुण मंडलोई सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

0


अलीराजपुर |रफीक कुरैशी

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति एवं महामंत्री समस्त प्रकोष्ठ जेपी धनोपिया  के अनुमोदन व कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जिले के युवा नेता तरुण मंडलोई को मप्र कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ, अलीराजपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है | पार्टी नेताओं ने अपेक्षा है कि आप प्रशासन में पारदर्शिता हेतु आप सक्रियता से कार्य करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा के विस्तार तथा जनाधार बढ़ाने में प्रभावी सहयोग प्रदान करेंगे | श्री मंडलोई की नियुक्ति पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया है | श्री मंडलोई की नियुक्ति पर पूर्व कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल सहित जिला कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, शहर कांग्रेस,आईटी सेल सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ता ने हर्ष व्यक्त कर बधाईयाँ प्रेषित की है |


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)