आई माता का आर्शीवाद लेकर सकल सिर्वी समाज को निमंत्रण दिया

0

 


पेटलावद।

श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम गुरूद्वारा पर आयोजित होने वाली भागवत कथा को लेकर निमंत्रण का दौर प्रारंभ हो चुका है। इस क्रम में मंगलवार को गुरूद्वारा समिति के सदस्यों ने आई माता मंदिर पर पहुंच कर आई माता को निमंत्रण देकर सकल सिर्वी समाज को निमंत्रण दिया। इस मौके पर आश्रम प्रभारी अरविंद गोपाल भट्ट ने सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा रखी। वहीं जीवन भट्ट के द्वारा कलश यात्रा व अन्य कार्यक्रम में बढचढ कर सहयोग की अपील की। 

भागवत कथा के प्रथम दिन 28 नवम्बर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं प्रतिदिन सुबह 9.30 से 12 बजे तक व 1.30 से 4.30 बजे तक कथा का आयोजन होगा। तथा प्रतिदिन सुबह हवन भी चलेगा। इसके साथ ही रात्रि में गरबा रास का आयोजन भी रखा गया है। 

वहीं सकल सिर्वी समाज की ओर से समाज के अध्यक्ष बाबूलाल काग, मुकेश पडियार, मुकेश परमार, मोहन सोलंकी, कोमल पडियार, बाबूलाल परमार, आयदान परमार सहित अन्य समाजजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने और समाज की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं बाबूलाल काग ने निः शुल्क पेयजल व्यवस्था की घोषणा की। गुरूद्वारा समिति की ओर से मुकुट चौहान, मनोज जानी, मनीष सोनी, महेश सोनी, धर्मेद्र द्वीवेदी,सचिन धुरिया, वीरेंद्र भट्ट व हेमांगराज भट्ट उपस्थित थे। 


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)