बाल मेले में बच्चों ने झूले चकरी व व्यंजनों का लुत्फ उठाया

0


 ग्रेटर बाल मेला मनोरंजन के साथ शिक्षाप्रद सन्देश दे गया 

पेटलावद।

लायंस क्लब आफ पेटलावद ग्रेटर के द्वारा ग्रेटर बाल मेले का आयोजन 14 नवम्बर बाल दिवस पर किया गया। जिसमें नगर के आमजन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इस आयोजन को लेकर प्रशंसा की। 

ग्रेटर बाल मेले में लगभग तीन हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर मेले को सफल बनाया ।


 *मेले का शुभारंभ फीता काटकर* 


मेले का शुभारम्भ एसडीएम अनिल राठौर नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़ और उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, तहसीलदार जगदीश वर्मा ने फीता काटकर किया । अतिथियों ने मेले में घूमकर व्यंजनों का आनंद भी उठाया ।

इस मौके पर एसडीएम श्री राठौर ने कहा कि बाल दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ग्रेटर द्वारा यह आयोजन बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य है। 

मेले में बच्चों ने विशेषकर झूले, चकरी ,मिक्की माउस, पानी की नाव का आनन्द लिया 


 *बाल मेला मनोरंजन ही नहीं शिक्षाप्रद भी* 


लायंस क्लब आप पेटलावद ग्रेटर द्वारा बाल मेले में केवल मनोरंजन ही नहीं शिक्षाप्रद संदेश देने वाले पेम्पलेट भी लगाए गए । जिसकी आम जन में बड़ी प्रशंसा की जिसमें यातायात सुरक्षा ,स्वच्छता अभियान के सन्देश शामिल हैं ।

लायंस क्लब आफ पेटलावद ग्रेटर के अध्यक्ष रवि राजपुरोहित ने आयोजन को लेकर कहा कि नागरिकों के सहयोग व लायंस क्लब ग्रेटर   के  सदस्यों के मार्गदर्शन में आयोजन सफल रहा 

सचिव लायन सुरेश प्रजापति ने कहा कि  लायंस क्लब ग्रेटर इस प्रकार का आयोजन हमेशा करते रहने का इच्छुक है नागरिक  का हमेशा सहयोग मिलता रहे ।

इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष अनिल शर्मा ,प्रवीण पंवार,संजय कहार, पवन गुप्ता, नवीन वैरागी,राजेश यादव, राजेश सिंगराज,कोमल सिंह सिंगाड, अनुप महाजन,वीरेन्द्र भट्ट आदि सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव ने किया ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)