पेटलावद ।
विश्वरत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 67 वी पुण्यतिथि पर पेटलावद नगर के नई बस्ती पर स्थित बाबासाहेब प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर बाबासाहेब को नमन किया गया एवं बाबासाहेब के पुण्यतिथि पर उनके विचारों पर चर्चा की गई, श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित करते समय डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश सिसोदिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगदीश जाटव ,समग्र अनुसूचित जाति जनजाति समाज के जिला अध्यक्ष मनोज परमार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष विनोद भंडारी ,नेमालाल मेहसन, बलदेव सिंह राठौड़, विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुनील खोडे आदि भी उपस्थित थे।

