पेटलावद।
सहायक आयुक्त गणेश भाभर के मार्गदर्शन में विगत दो दिनों से चल रही विभागिय राज्य जनजाति कार्य विभाग की अंडर 19 बालक/ बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई l समापन मे अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सोनू विश्वकर्मा उपाध्यक्ष आशीष बाविस्कर , मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र काग , राजू निनामा खेल प्रकोष्ठ , राकेश गेहलोत पत्रकार मौजूद थे l
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रदेश की तीन टीम मध्य क्षेत्र , पश्चिम व दक्षिण क्षेत्र शामिल हुईं व बड़े ही शानदार प्रदर्शन के बल पर पश्चिम क्षेत्र विजयी रही l वहीं बालक वर्ग में पूर्व, पश्चिम, मध्य व दक्षिण क्षेत्र की टीम शामिल हुईं और इसमें भी विजेता पश्चिम क्षेत्र रही l
प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जबलपुर में आयोजित होगी वहां हिस्सा लेगी।
समापन समारोह में अतिथि के रूप से गौतम गेहलोत, राकेश गेहलोत, बीईओ श्री यादव, प्राचार्य पी एस चौहान उपस्थित थे l विजेता, उपविजेता टीम को ट्राफियां गौतम ग्रुप के सौजन्य से भेंट की गई l बालक विजेता को नगद पुरस्कार ललिता योगेश गामड़ अध्यक्ष नगर परिषद , बालिका विजेता को राजेन्द्र काग पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष की ओर से , दोनो मेन ऑफ द मैच राकेश गेहलोत की ओर से प्रदान किए गए l
सभी कोच , टीम मैनेजर को विभाग की और से मोमेंटो अतिथियों हाथो से प्रदान किया गया l जिला खेल अधिकारी कुलदीप धबाई ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l
प्रतियोगिता संपन्न कराने में सभी खेल शिक्षक योगेश गुप्ता, जगत शर्मा, अमजद खान, संजय झाला, मनोज पाठक, नरेश पुरोहित, राकेश भूरिया,संभव गामड़, दीपक देवड़ा और युगेंद्र पुरोहित , सोमसिह का सहयोग रहा l
संचालन दीपक देवड़ा ने किया। आभार संजय झाला ने माना।
=======


