पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने की ग्रामीणों से चर्चा
मनोज जानी। पेटलावद
पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने थाना परिसर में ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनके हाल-चाल जाने। यहा पर ग्रामीण भी काफी उत्सुकता से पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते रहे ।
इस दौरान श्री जैन ने ग्रामीणों से पूछा आपके गांव में कहीं कोई दादागिरी गुंडागर्दी तो नहीं करता अगर करता है तो हमें बताइए हम उनके ऊपर कारवाही करेंगे। साथ में उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने के लिए नही दे और आप लोग भी हेलमेट लगाकर सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाएं।
पुलिस की अहम कड़ी गाँव के कोटवार है सभी जानकारी हमें कोटवार के माध्यम से ही मिलती है। झाबुआ में अन्य जगह से बेहतर पेटलावद तहसील के किसान है।यहां पर सभी लोग खेती के कार्य में व्यस्त रहते हैं।
नम्बर लिखे:
चर्चा के दौरान एक बुजुर्ग बोला साहब थमारा नम्बर आलो, तत्काल एसपी श्री जैन ने नंबर डायरी में लिख दिए। यहां सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल निनामा ने झाबुआ चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की मांग की ताकि यहां की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि को आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी यहां पर ट्राफिक जवानों की तैनाती की जाएगी। जनसवंसाद कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजकुमार कुंसारिया एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

.jpg)