पेटलावद।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पठान फ़िल्म में दर्शाया गए, चित्र में भगवा रंग का उपयोग किए जाने पर पठान फ़िल्म के हीरो शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शाहरुख खान का पुतला फूंका गया।
लगातार पठान फ़िल्म को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी के साथ ही यदि पठान फ़िल्म में दर्शाया गया चित्र में भगवा रंग को नही हटाया गया तो हिन्दू संगठनों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। वही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने मांग की है की फिल्म के दौरान गलत तरीके से दिखाए गए भगवा रंग को तत्काल फिल्म से हटाया जाए। जिसको लेकर प्रखंड अध्यक्ष सुनील खोड़े, गोरक्षा प्रमुख शान ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, प्रखंड मंत्री तरुण चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष रूपचंद आंजना, नगर उपाध्यक्ष ऋषभ जैन, राजेंद्र मालवीय, सुनील फतरोड, वासुदेव आंजना, प्रखंड महामंत्री नरेश भटेवरा, राजेश मेडा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद थे।

