पार्श्वनाथ जन्मकल्याण के अवसर पर पंचांहिका पूजन महोत्सव का आयोजन

0

 


राणापुर। ललित जैन

भगवान पार्श्वनाथ जी के जन्मकल्याणक के अवसर पर अभा श्री  राजेंद्र जैन महिला परिषद मुनिसुव्रत जिनालय राणापुर द्वारा पंचांहिका पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया ।  श्री मूनिस्वामी जिनालय में 5 दिन तक गुरुपद पूजन, आदिनाथ पंचकल्याणक पूजन,पार्श्वनाथ पंच कल्याणक पूजन,मुनिसुव्रत स्वामी पूजन पढ़ाई गई । 15 दिसंबर से आयोजित इस महोत्सव में गुरुदेव की पुजन मोतीलालजी सालेचा परिवार,दूसरे दिवस श्री शांतिनाथ भगवान की पुजन गौरव मंगल जी मेहता परिवार,तृतीय दिवस आदिनाथ पंच कल्याणक निलेश दिनेश जी सालेचा  परिवार,चतुर्थ दिवस पार्श्वंनाथ पंच कल्याणक पूजन मोतीलालजी,जितेंद्र जी कटारिया एवम प्रकाश सालेचा परिवार, पंचम दिवस श्री मुनिसुव्रत स्वामी पूजन अभय फतेहचंदजी कटारिया परिवार की और से पढ़ाई जावेगी । प्रतिदिन महिलाए ने अलग अलग ड्रेस कोड में पूजन में शामिल हुई और      उत्साह के साथ प्रभु भक्ति की । महिला परिषद की अध्यक्ष आशा कटारिया ने बताया कि पौष दशमी के आयोजन में महिलाओं नें खूब उत्साह दिखाया । एवम प्रभावना वितरित की गई । सफल आयोजन के समापन पर महिला परिषद का सहभोज भी रखा गया । उन्होंने बताया कि इसी तरह आने वाली गुरु सप्तमी पर भी पूजन,भक्ति भाव के साथ सम्पन्न होगी ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)