कॉम्बिंग गस्त के माध्यम से रातभर चला झाबुआ पुलिस का ऑपरेशन, कई बदमाशों को धर-दबोचा

0


झाबुआ। 

पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन के नेतृत्व में जिले के गुंडे बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में जिले के 300 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा वृहद स्तर पर कॉम्बिंग गस्त की गई। 

जिला झाबुआ में समस्त एसडीओपी, डीएसपी सहित सभी थानों की पुलिस, रिजर्व फोर्स के साथ मिलकर रातभर अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने तमाम थाना क्षेत्रों में स्थाई वारंटियों, वारंटियों, निगरानी गुंडे और बदमाशों सहित अपराधियों की सर्चिंग की। जिसके परिणामस्वरूप कॉम्बिंग गश्त के दौरान 70 गिरफ्तारी वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं 16 स्थाई वारंटियों, 01 फरार आरोपी, 2 ईनामी बदमाशों एवं 30 अन्य अपराधियों को कॉम्बिंग गस्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। साथ ही रात में आने-जाने वाले वाहनों को भी चेक किया गया।

अचानक चलाए गए झाबुआ पुलिस के इस ऑपरेशन के बाद अपराधियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि कॉम्बिंग गश्त का मकसद केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। जिससे जिले में शांति व्यवस्था कायम रहे, बदमाशों में पुलिस का भय रहे।


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)