माही परियोजना स्वर्गीय दिलीपसिंह भूरिया की देन - जिलाध्यक्ष भानु भूरिया

0


-हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूती प्रदान करें - पूर्व विधायक भूरिया

-नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष भूरिया का हुआ भव्य स्वागत


झकनावदा। 
भारतीय जनता पार्टी के झाबुआ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष युवा दिलों की धड़कन युवा जोश भानु भूरिया के झकनावदा प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आतिशबाजी कर ढोल धमाकों के साथ पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया।
सम्मान समारोह हुआ आयोजित-
छात्रावास मैदान में झकनावदा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित भानु भूरिया का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक, पेटलावद पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, वर्तमान जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पडियार,रायपुरिया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मूनिया,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता मांगीलाल पडियार, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह सेमलिया, वन समिति जिला अध्यक्ष,रायपुरिया मंडल कोषाध्यक्ष महावीर जैन, मंडल महामंत्री ओमप्रकाश सेमरोड, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ उपस्थित रहे। सभी का झकनावदा भाजपा सदस्यों एवं जे जे ग्रुप ने साल साफा एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
इन्होंने दिया उद्बोधन-
उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा बारी बारी से अपना उद्बोधन दिया जिसमें समस्त अतिथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, जैसी योजनाओं का क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिले इस हेतु प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि आप हर संभव प्रत्येक बूथ गांव में जाकर ग्रामीणों की मदद कर शासन द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी योजना को घर-घर पहुंचाएं। वही नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आपके क्षेत्र में जो हरियाली है वह माही परियोजना की देन है वह माही परियोजना स्वर्गीय दिलीप सिंहजी भूरिया की देन है। और भारतीय जनता पार्टी ऐसी कई जन हितेषी योजनाएं लाई है जिससे प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ सीधा पहुंचा है।
इस अवसर पर आयोजन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी समर्पित 24 सरपंच जो जीत कर आए वह भी मुख्य रूप से उपस्थित नजर आए। इसके क्षेत्रीय भाजपा नेता एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन जितेंद्र राठौड़ ने किया आभार भूपेंद्र सिंह सेमलिया ने माना।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)