सौरभ पंडया। कल्याणपुरा
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में 5 फरवरी संत रविदास जी की जयंती से विकास यात्रा का प्रारंभ होगा जो कि 25 फरवरी तक निरंतर चलेगा ।
इस हेतु शासन स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों की बैठक कर निर्देशित किया जा चुका है ।
उसी कड़ी में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा झाबुआ कॉलेज में संचालित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू कक्षाओं में जिला समन्वयक भीमसिंह डामोर, ब्लॉक समन्वयक तोलिया डामोर द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच संवाद किया गया।
इस विकास यात्रा में जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्थाएं , ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां और मेंटर्स, बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राएं सहयोग करेंगे।
यह यात्रा ब्लाॅक झाबुआ में ग्रामीण क्षेत्र के समस्त ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा प्रारम्भ 5 फरवरी 2023 से 16 फरवरी 2023 तक एवं 14 से 15 फरवरी तक दो दिन नगर पालिका नगरीय क्षेत्र के वार्डों में विकास यात्रा निकाली जाएगी ।
मुख्यमंत्री द्वारा इस विकास यात्रा में प्रदेश में संचालित सभी योजनाओं लाभ पात्र हितग्राही और जिन्हे योजना का लाभ मिलना है उनकी पूरी जानकारी जुटाई जाएगी और पात्र हितग्राहियों को प्रदेश में संचालित योजनाओं का लाभ मिले यह व्यवस्था शासन स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक जानी जाएगी ।
इसी कड़ी में 4 फरवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में पूरे प्रदेश के एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री जी द्वारा संबोधित कर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आज कि इस क्लास में उपस्थित सहयोगी के रूप में मेंटर प्रो. अजय कुमार , डा. मुकेश डामोर, जया परमार, अंतिम कलवार, प्रकाश मेढा , एवं नवांकुर संस्था अध्यक्ष राजेश बैरागी मौजूद रहे ।

