महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस मनाया

0


सौरभ पंडया। 
कल्याणपुर। शासकीय चिकित्सालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएमओ डॉक्टर बी .एस डावर ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्जलित कर किया। डॉ  डावर ने शासन के संकल्प पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम में स्टाप के ही डॉक्टर महेंद्र झनिया, अभिलाष भूरिया, सीके पांडेय ने  भी उपस्थित लोगों को जन जागरण के एवं सामान्य लक्षणों की जानकारी दी। 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ स्पर्श जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)