खेल, पढ़ाई के साथ बच्चो में आध्यात्मिक विकास भी होना नितांत आवश्यक हैं

0

 


- एमराल्ड विद्यालय के खेल महोत्सव "रुद्र" के समापन अवसर पर कहा आचार्य डॉ देवेंद्र शास्त्री ने कहा

पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी

 एमराल्ड जूनियर कॉलेज हायर सेकंडरी स्कूल में आठ दिवसीय खेल महोत्सव रुद्र का समापन किया गया। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भागवत भूषण आचार्य डॉक्टर देवेंद्र शास्त्री धारियाखेड़ी मौजूद थे। जिन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि किसी भी खेल में अनुशासन व खेल भावना से सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास में अत्यंत सहायक है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेल, पढ़ाई के साथ बच्चो में आध्यात्मिक विकास भी होना नितांत आवश्यक है।


-माता पिता का सम्मान अवश्य करे और जीवन मे ईमानदारी को सरर्वोच पायदान पर रखे-जोशी


विशेष अतिथि महाकाल सेवा संस्थान इंदौर के जयदीप जोशी ने कहा मैं यहां पर भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, समाजसेवी, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री देख रहा हूं। निश्चित ही एमराल्ड का विद्यार्थी सर्वोच्च ऊंचाई के सोपान पर पहुंचेगा। आप माता-पिता का सम्मान करें और जीवन मे ईमानदारी को सर्वोच्च पायदान पर रखे।

स्वागत भाषण डायरेक्टर हरिओम पाटीदार ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का परिचय डायरेक्टर मनोज जानी ने दिया।  प्राचार्य श्रीमती सौम्या भावसार ने आठ दिवसीय खेल गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

सामाजिक कार्यकर्ता रतनलाल परमार, महाकाल सेवा संस्थान के प्रियांशु, आदर्श, निखिल, एकेडमिक डायरेक्टर अमित कुमार शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे।

चयनित प्रतिभागियों को मेडल देकर सुशोभित किया एवं भविष्य में विद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया। आभार डायरेक्टर कमलेश परमार ने माना।

आयोजन की शुरुवात माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्वलन कर की गई।



विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को राम दरबार का स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

गोपाल पाटीदार, हेमंत दईया, संजय सिसोदिया, पृथ्वीराज बैरागी, प्रीतम गुर्जर, महेंद्र सिंह सोलंकी, चंद्रेश परमार, आयुषी काग, सुनीता पाटीदार, किरण पाटीदार, ममता डामर, दीपमाला व्यास, दिव्या राठौड़, निशा मेडा, करुणा मेम, अनिता गिरी गोस्वामी, किरण चौहान, रितिका गोयल, प्रीति तोमर, सोनिया काग, प्रिया सोलंकी, रोशनी पाटीदार, नंदनी मेम, खुशबू पुरोहित का विशेष सहयोग रहा।

आचार्य डॉ देवेंद्र शास्त्री के हाथों से नव प्रवेशित 11 बच्चो को सरस्वती पूजन भी करवाया गया।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)