- बसंत पंचमी पर पत्रकार संघ कार्यालय पर माँ सरस्वती पूजन भी हुआ
पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी
पत्रकार संघ पेटलावद कार्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार संजय पी. लोढ़ा ने झंडा वंदन ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जितेश विश्वकर्मा, मनोज जानी, निर्मल व्यास, निवर्तमान अध्यक्ष मोहन पडियार, श्रमजीवी जिलाध्यक्ष मुकेश सिसोदिया, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भट्ट, राकेश गेहलोत, मनोज पुरोहित, साबिर मंसूरी, सुनील खोड़े, दिलीप मालवीय, ओपी मालवीय, निलेश सोनी, सलमान शेख, सुरेश मुलेवा, प्रकाश पडियार, चंदू राठौड़, शान ठाकुर, तरुण चौधरी, दीपक निमजा, नरेश भटेवरा, राकेश डूंगरवाल, मनोज गहलोत, सुनील भंडारी, पीयूष पटवा विशेष रूप से मौजूद थे।
वही बसन्त पंचमी पर्व भी साथ होने से विद्या की देवी माँ सरस्वती पूजन भी पत्रकारों ने सामूहिक रूप से किया।

