ललित जैन। राणापुर
नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में राणापुर नगर के पत्रकार संघ के सदस्यों से अपनी परिषद बनने के बाद प्रथम बार मुलाकात की पत्रकार संघ की ओर से सभी सदस्यों ने नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया एवं उनके पिता दिलीप नलवाया का पुष्पगुच्छ बैठकर स्वागत स्वागत किया । बैठक की शुरुआत में नप अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने उपस्थित पत्रकारों से नगर में आने वाले जल संकट दूर करने एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम के स्थल चयन को लेकर सुझाव मांगे । उपस्थित सभी पत्रकारों में गणतंत्र दिवस स्थल दशहरा मैदान पर किए जाने पर अपनी सहमति प्रदान की । वही नगर में आने वाले दिनों में जल संकट की संभावना को ध्यान रखते हुए सभी ने नगर के जलाशयो की साफ-सफाई करवाने एवं उन्हें उपयोगी बनाने के लिए अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में तालाब पर बन रहे ब्रिज एवं नगर में अतिक्रमण, वाहन पार्किंग एवं मोद सागर डैम से पानी लाने जैसे विषयों पर भी नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया एवं दिलीप नलवाया ने समस्त उपस्थित पत्रकारों से अपने सुझाव मांगे । जिसपर सभी पत्रकारों ने अपने अपने सुझाव रखे । सभी सुझावों एवम समस्याओं को नप अध्यक्ष ने नोट करते हुए उन्हें जल्द ही अमल में लाने की बात कही । नगर परिषद सीएमओ कमलेश गोले ने भी अपनी बात रखते हुए सभी सदस्यों और नगर के गणमान्य नागरिकों से अपील की इस सभी लोग समस्या के साथ में समाधान भी लाते हुए अपने सुझाव नजर को सुंदर बनाने के लिए देवें
समस्त पत्रकारों का नप अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया । बैठक में पत्रकार संघ की ओर से सुरेश समीर कमलेश नाहर गणेश पोरवाल मनोहर सोनी ललित जैन विश्वास जैन अनिल जैन भय्यू ठाकुर ध्रुव जोशी इंद्रजीत शर्मा मुकेश वसुनिया आदि उपस्थित थे ।

