सेवा भारती का इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी रिपेयरिंग प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

0

 



-वनवासी सशक्तिकरण केंद्र ,बड़ा घोसलिया,मेघनगर
झाबुआ। 
 सेवा भारती केंद्र बड़ा घोसलिया मेघनगर में 3 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023  सात दिवसीय इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी  रिपेयरिंग प्रशिक्षण वर्ग का
समापन हुआ । समापन के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आकाश चौहान (झाबुआ जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), हरिओम पाटीदार (अध्यक्ष सेवा भारती समिति), जीतेन्द्र राठौर (सचिव सेवा भारती समिति), कृष्णा जाधव (सह सचिव सेवा भारती समिति) ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। तत्पश्चात सभी शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
प्रशिक्षण वर्ग में झाबुआ एवं धार 2 जिलों से कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों ने 7 दिनों का पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
 
इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी रिपेयरिंग प्रशिक्षण वर्ग में पाठ्यक्रम अनुसार लाइट के बोर्ड बनाना, पंखा ,कूलर, वाशिंग मशीन, हीटर ,इंडक्शन ,प्रेस, एक्वागार्ड, गीजर ,स्पीकर, टीवी,सीपीओ, रिमोट ,एलइडी बल्ब आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की रिपेयरिंग का कार्य अलग-अलग प्रशिक्षकों के माध्यम से सिखाया गया।

सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षक के रूप में कमल खपेड़ (भगोर) ,  राकेश दातला (गडुली),  नानालाल पाटीदार (बामनिया) , जगदीश भोला नायक (रंभापुर) ने अपने व्यस्ततम समय में से समय देकर के इस सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में आए शिक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी रिपेयरिंग का पूर्ण प्रशिक्षण दिया ।
इस सात दिवसीय इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी रिपेयरिंग प्रशिक्षण वर्ग में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सेवा देने वाले एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का सेवा भारती आभार व्यक्त करती है ।
 
    

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)